फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya rape: BJP leader reached victim's house, SP said the accused should be hanged, BSP said - party with c

अयोध्या दुष्कर्म: पीड़िता के घर पहुंचे भाजपा नेता; सपा ने कहा- आरोपियों को फांसी हो, बसपा बोली- पार्टी दोषी

Sun, 04 Aug 2024 03:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Aug 2024 03:19 PM IST
सार

Ayodhya gangrape: अयोध्या दुष्कर्म के मामले में सपा पर भाजपा के साथ बसपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा आरोपियों के साथ खड़ी है। भाजपा के नेता रविवार को पीड़ित के घर पहुंचे। 

विज्ञापन
Ayodhya rape: BJP leader reached victim's house, SP said the accused should be hanged, BSP said - party with c
पीड़िता के घर पर मौजूद भाजपा की राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदरसा दुष्कर्म मामले में लगातार सत्ता पक्ष के निशाने पर चल रही समाजवादी पार्टी ने अपना पक्ष रखा है। सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने दुष्कर्म के दोषियों को फांसी देने की मांग की। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच करने व निर्दोषों पर कार्रवाई न करने समेत अन्य मांगें भी उठाई। साथ ही बीएचयू में पिछले हुए दुष्कर्म के आरोपियों की सीएम और दूसरे भाजपा नेताओं के साथ फोटो दिखाकर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जघन्य अपराध करने वालों को फांसी की सजा हो, लेकिन घटना की निष्पक्ष जांच हो। सजा व कार्रवाई के नाम पर बिना जांच के निर्दोषों को न फंसाया जाए। इस सरकार में यादव और मुसलमान ही अपराधी की परिभाषा बन गए हैं।
विज्ञापन


कहा कि अयोध्या के खाकी अखाड़ा में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले व उसमें संलिप्त लोगों के घर पर अब तक बुलडोजर नहीं चला। बच्ची का परिवार अब तक न्याय से वंचित है। सनबीम स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या किया तो प्रबंधक के यादव होने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया। निष्पक्ष जांच हुई तो वह बरी हुए। गोमतीनगर में 20-25 लोग आरोपी थे, लेकिन मुख्यमंत्री को सिर्फ यादव, मुसलमान का नाम ही याद रहा। अपराधी की कोई जाति नहीं होती, इसलिए उसे जाति से नहीं जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू रेपकांड के आरोपी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्या, अनुराग ठाकुर व स्वतंत्रदेव सिंह के साथ तस्वीर वायरल हुई है, लेकिन उन पर क्या कार्रवाई हुई। सीडीआर, लोकेशन, सीसीटीवी आदि खंगाले जाएं। यदि सपा नेता मोईद खान दोषी मिलें तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो लेकिन बगैर दोषी सिद्ध हुए इस तर की कार्रवाई न की जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा व सुरक्षा दिलाई जाए। डीएनए टेस्ट व नार्को टेस्ट कराकर निष्पक्ष जांच की जाए और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

पहुंचे भाजपा के नेता
दुष्कर्म पीड़िता के घर रविवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पहुंचे। इस प्रतिनिधि मंडल में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप,  राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद व संगीता बलवंत के साथ-साथ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि परिवार को किसी भी तरह की धमकी से डरने की जरुरत नहीं है। किसी प्रकार की समस्या आने पर उनसे संपर्क करें। पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन भी पीड़िता के घर पहुंचीं। उनके अस्पताल जाकर पीड़िता से मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।  रविवार को ही हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को 51 हजार रुपए का चेक सौंपा।

पीड़िता से मिलना चाहता है सपा का प्रतिनिधि मंडल : जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। सपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़िता व परिजनों से मिलना चाहता है। लेकिन एक नेता जब अपने परिवार से मिलने गया तो उस पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। ऐसे में प्रशासन का कोई भरोसा नहीं है कि इसे क्या रूप दे दें। प्रेसवार्ता में हाजी फिरोज खान गब्बर, बलराम मौर्या, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीसम, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव आदि मौजूद रहे।

सपा पीड़िता के साथ नहीं, अपराधी के साथ खड़ी : बसपा

 बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की संवेदना दुष्कर्म पीड़िता के साथ नहीं है। वह इस घृणित कार्य को करने वाले अपराधी के साथ खड़ी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से डीएनए जांच कराए जाने के संबंध में दिया गया बयान इसका जीता-जागता उदाहरण है। इनके पीडीए की भी सच्चाई सामने आ गई है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता के गांव जाकर उसकी मां और जिला महिला अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर वे यहां आए हैं। बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। इन्हें तत्काल न्याय मिलना चाहिए था लेकिन इसमें हुई देरी प्रदेश सरकार पर प्रश्नचिन्ह है। डेढ़ महीने तक निषाद समाज की बेटी की आवाज नहीं सुनी गई। जब समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर दबाव बनाया, तब एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed