फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ram Temple to open with revised timings starting March 19, impacting President's visit; learn the det

अयोध्या: 19 मार्च से बदले समय पर खुलेगा राम मंदिर, राष्ट्रपति के दौरे वाले दिन पड़ेगा यह प्रभाव; जानिए डिटेल

Sat, 14 Mar 2026 08:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Mar 2026 08:04 AM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर 19 मार्च से बदले हुए समय पर खुलेगा। इसी दिन राष्ट्रपति की भी मंदिर में दौरा होगा। 
 

विज्ञापन
Ayodhya: Ram Temple to open with revised timings starting March 19, impacting President's visit; learn the det
बदलेगा राम मंदिर खुलने का समय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चैत्र नवरात्र और रामनवमी मेले का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है। इसी दिन श्रीराम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना भी विधि-विधान से की जाएगी। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। इसके अलावा पांच हजार से अधिक मेहमान समारोह का हिस्सा बनेंगे। इस दिन राम मंदिर एक घंटा पहले सुबह छह बजे से ही खोलने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


यह पहला समारोह होगा जिसमें वीआईपी कार्यक्रम के बावजूद दर्शन व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रहेगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि राम मंदिर परिसर में जितनी देर राष्ट्रपति रहेंगी केवल उतनी देर ही दर्शन रोका जाएगा, बाकी दर्शन सुचारु रूप से चलता रहेगा। तय हुआ है कि सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक दर्शन प्रतिबंधित रहे, हालांकि अंतिम निर्णय उसी दिन लिया जाएगा। चैत्र प्रतिपदा से ही राम मंदिर की दर्शन अवधि में भी बदलाव किया जाता है। इसलिए 19 मार्च को राम मंदिर सुबह सात बजे के बजाय सुबह छह बजे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


20 मार्च से दर्शन सुबह सात से 12 और दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक होगा। 19 मार्च को होने वाले श्रीराम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम व 27 मार्च को रामजन्मोत्सव व सूर्य तिलक के आयोजन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। देश-दुनिया के लोग घर बैठे इस आयोजन के साक्षी बन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष से मंदिर में हो रही रामयंत्र की पूजा

Ayodhya: Ram Temple to open with revised timings starting March 19, impacting President's visit; learn the det
अयोध्या राम मंदिर।

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक श्री राम यंत्र पिछले दो वर्षों से राम मंदिर परिसर में सुरक्षित रखा गया है और प्रतिदिन उसका पूजन किया जा रहा है। अब 19 मार्च को मंदिर की दूसरी मंजिल पर बने गर्भगृह में इसकी विधिवत स्थापना की जाएगी। इस यंत्र को कांची कामकोटि के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट किया गया था। इससे पहले उस यंत्र की पूजा-अर्चना भी की गई थी। स्थापना से पहले का अनुष्ठान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed