{"_id":"6ae7a4efc7926722fa0416bb","slug":"the-city-ran-for-fitness-and-unity-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1993165-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फिटनेस और एकजुटता के लिए दौड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फिटनेस और एकजुटता के लिए दौड़ा शहर
विज्ञापन
लखनऊ रन इवेंट में मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
लखनऊ। प्रदेश के प्रमुख आयोजनों में शुमार लखनऊ रन का आठवां संस्करण रविवार को किया गया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की ओर से हुए आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देना रहा। दौड़ में शहर की प्रमुख हस्तियों के अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।
इस दौरान सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों ने भी उत्साह दिखाया। इसका आयोजन चार श्रेणी (21 किमी, 10 किमी, 05 किमी और 03 किमी) में किया गया। 21 किमी पुरुष वर्ग में डॉ. मोहम्मद यूनुस ने एक घंटा 29 मिनट 58 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। आकाश यादव 1:32:57 के समय के साथ दूसरे और कपिल गंगवार 1:37:26 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में कुसुम लता ने 2:01:15 का समय दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। लेफ्टिनेंट कर्नल संध्या उनियाल 2:05:44 के साथ दूसरे और प्रियंवदा चौबे 2:22:05 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 10 किमी पुरुष वर्ग में दीपक कुमार ने 41 मिनट 51 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
पीयूष खट्टर 43:42 के साथ दूसरे और दिव्यांशु प्रजापति 46:29 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में अनन्या जे गुप्ता ने 50 मिनट 32 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। डायना वेलेदे 52:39 के साथ दूसरे और शिवानी गुप्ता 52:46 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इससे पहले लखनऊ रन के संयोजक सर्वेश गोयल और आईएएस रितु सुहास ने इसका फ्लैग-ऑफ किया। समापन पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।