{"_id":"6773eb11ba953c33cf0de39b","slug":"ayodhya-ram-temple-crowd-of-devotees-can-create-a-record-on-the-first-day-of-the-new-year-all-hotels-and-gue-2024-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या राम मंदिर : नए साल के पहले दिन भक्तों की भीड़ बना सकती है रिकॉर्ड, सभी होटल-गेस्ट हाउस हुए फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या राम मंदिर : नए साल के पहले दिन भक्तों की भीड़ बना सकती है रिकॉर्ड, सभी होटल-गेस्ट हाउस हुए फुल
Wed, 01 Jan 2025 07:48 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:48 AM IST
सार
Ayodhya Ram Temple: साल 2025 के पहले दिन अयोध्या राम मंदिर में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने की संभावना है। 31 की रात को ही बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नववर्ष 2025 की अगवानी रामलला के दर्शन-पूजन से होगी। नए साल के पहले दिन बुधवार को राम मंदिर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को आस्था का नजारा रामनगरी में नजर आया। रामलला व हनुमंतलला के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रामपथ से लेकर भक्ति पथ तक पूरे दिन श्रद्धालुओं के जयघोष गूंजते रहे।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला नया साल है। इस मौके पर अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। रामनगरी धार्मिक पर्यटन का हब बन चुकी है। इसका प्रमाण यह है कि पिछले 25 दिसंबर से ही रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में रोजाना एक लाख से अधिक भक्त पहुंच रहे हैं। नए साल पर यह संख्या बढ़कर दो लाख तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को रामलला के दरबार में एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे। जबकि हनुमानगढ़ी में सुबह पांच से लेकर रात नौ बजे तक दर्शन के लिए कतार लगी रही। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जगह-जगह यातायात डायवर्जन लागू कर रखा है। टेढ़ी बाजार से वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। वहीं रामघाट व लता चौक से भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।
पांच अगस्त वर्ष 2020 को राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद कोरोना ने यहां आने की इच्छा संजोए श्रद्धालुओं के पैरों में बेड़ी डाल दी। वर्ष 2021 भी कोरोना के साये में ही बीता। 2022 में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। इसके बाद से यह संख्या बढ़ती ही गई। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से तो रोजाना 70 से 80 हजार भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
इस बार नया साल अयोध्या के छोटे और बड़े कारोबारियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। साल की शुरुआत में ही कारोबार को नए पंख लगने के प्रति वे पूरी तरह आश्वस्त हैं। हनुमानगढ़ी के पास प्रसाद बेचने वाले विकास गुप्त ने बताया कि नए साल से पहले ही अयोध्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। एक जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे।

रिकॉर्ड बनने की उम्मीद
नववर्ष पर रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड भी बनने की उम्मीद है। रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर नए साल के पहले दिन की शुरुआत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचेंगे। इसमें स्थानीय के साथ आसपास के जिलों और अन्य प्रदेशों के भी श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को रामलला के दरबार में एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे। जबकि हनुमानगढ़ी में सुबह पांच से लेकर रात नौ बजे तक दर्शन के लिए कतार लगी रही। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जगह-जगह यातायात डायवर्जन लागू कर रखा है। टेढ़ी बाजार से वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। वहीं रामघाट व लता चौक से भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।
पांच अगस्त वर्ष 2020 को राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद कोरोना ने यहां आने की इच्छा संजोए श्रद्धालुओं के पैरों में बेड़ी डाल दी। वर्ष 2021 भी कोरोना के साये में ही बीता। 2022 में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। इसके बाद से यह संख्या बढ़ती ही गई। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से तो रोजाना 70 से 80 हजार भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
इस बार नया साल अयोध्या के छोटे और बड़े कारोबारियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। साल की शुरुआत में ही कारोबार को नए पंख लगने के प्रति वे पूरी तरह आश्वस्त हैं। हनुमानगढ़ी के पास प्रसाद बेचने वाले विकास गुप्त ने बताया कि नए साल से पहले ही अयोध्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। एक जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे।
Trending Videos
होटलों में 90 फीसदी कमरों की हो चुकी बुकिंग
अयोध्या राम मंदिर में भारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
नए साल पर अयोध्या में दर्शन-पूजन का क्रेज बढ़ा है। रामलला के दर्शन से साल की शुरुआत करने की चाहत है। साल 2025 का पहला दिन अयोध्या में बिताने के लिए होटलों के 90 फीसदी से ज्यादा कमरों की बुकिंग हो गई है। लोग अब होम स्टे और टेंट सिटी में बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं। होटल व्यवसायी रामजी कहते हैं कि लोग नए वर्ष की शुरुआत दर्शन- पूजन से करना चाहते हैं। एक जनवरी को पूरे देश से श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।