फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ram temple construction work may be completed till 15 March.

Ayodhya: 10 फीट तक सोने से मढ़ा होगा राम मंदिर का शिखर, 15 मार्च तक निर्माण पूरा करने की तैयारी

Fri, 06 Dec 2024 12:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2024 12:39 PM IST
सार

अयोध्या के राम मंदिर के शिखर का 10 फीट का हिस्सा सोने से मढ़ा हुआ होगा। निर्माण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर का निर्माण 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Ayodhya: Ram temple construction work may be completed till 15 March.
अयोध्या का राम मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने इससे पहले बताया कि निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक है। मजदूरों की संख्या बढ़ी है लेकिन अपेक्षाकृत अभी मजदूरों की कमी है।

विज्ञापन


पहली प्राथमिकता मंदिर निर्माण पूरा करना है, जो 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा। उसी के साथ सप्त मंदिरों का भी काम पूरा किया जा रहा है। प्रयास है कि मार्च तक परकोटा का तीन चौथाई काम पूरा हो जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाकुंभ में ड्यूटी के लिए 63 पीपीएस अफसर भेजे गए, नहीं जाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सालभर में तेजी से बढ़ा मोबाइल फोन और रियल एस्टेट कारोबार, जीएसटी में भारी उछाल


उन्होंने बताया कि लोअर प्लिंथ में 500 फीट लंबाई में आर्ट वर्क पूरा हो गया है। पत्थरों पर रामकथा के प्रसंग उकेरे जा रहे हैं। तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, फायर स्टेशन और वॉटर प्लाट आदि जो परियोजना है। कोशिश है कि उसे जनवरी तक ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाए। राम मंदिर का शिखर 10 फीट तक शीर्ष पर सोने से मंडित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed