फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: The joy of coming to Ayodhya by airplane for the first time is unmatched

Ayodhya Ram Mandir : पहली बार हवाई जहाज से अयोध्या आने की खुशी बेमिसाल, यात्रियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Sun, 31 Dec 2023 08:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 31 Dec 2023 08:02 AM IST
सार

दिल्ली से अयोध्या धाम की यात्रा के दौरान फ्लाइट में तमाम यात्रियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इनमें से कई यात्री यहां रामलला का दर्शन करने की कामना के साथ पहुंचे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया भी अदा किया।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: The joy of coming to Ayodhya by airplane for the first time is unmatched
अयोध्या एयरपोर्ट पहुंची पहली फ्लाइट इस दौरान उत्साहित यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकार्पण के बाद महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली फ्लाइट लगभग चार बजे पहुंची। एयरपोर्ट पर यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रियों ने एयरपोर्ट पहुंचने पर जय श्रीराम के नारे लगाए। कुछ ने अयोध्या की धरती को नमन किया। दिल्ली से अयोध्या की पहली फ्लाइट लेकर कैप्टन आशुतोष शेखर पहुंचे थे। पहली फ्लाइट के यात्री बेहद खुश थे। यहां एएआई, इंडिगो के अफसरों ने सबका स्वागत किया। उतरने के बाद रनवे पर ही यात्रियों ने जय श्रीराम और मैं आया नहीं हूं सरयू मैया ने मुझे बुलाया है लिखी तख्तियां दिखाई। भूमि को नमन किया फिर आगे बढ़े।

विज्ञापन


बातचीत में सहादतगंज की रहने वाली गरिमा गौतम ने बताया कि वह पहली फ्लाइट से दिल्ली से अयोध्या आने के लिए ही दिल्ली गई थीं। उन्होंने बंगलुरू में रहने वाले अपने इंजीनियर बेटे को दिल्ली बुलाया। दिल्ली से वह दोनों पहली फ्लाइट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। भीखापुर के रहने वाले आशुतोष पांडेय ने बताया कि वह व्यक्तिगत काम से दिल्ली गए थे। वहां से अयोध्या पहली फ्लाइट से आए। अयोध्या के लिए हवाई जहाज की यात्रा से बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन


अयोध्या की राम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बाबी मलिक) ने भी दिल्ली से अयोध्या की पहली फ्लाइट से यात्रा की। कहते हैं कि बरसों से इसका इंतजार था। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे सौ यात्री
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोकार्पण किए जाने के तुरंत बाद यहां के लिए दिल्ली से पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। इंडिगो की इस फ्लाइट में करीब सौ यात्रियों को रामनगरी आने का सौभाग्य मिला। पायलट आशुतोष शेखर ने सभी का स्वागत जयश्रीराम के उद्घोष से किया।


दिल्ली से अयोध्या धाम की यात्रा के दौरान फ्लाइट में तमाम यात्रियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इनमें से कई यात्री यहां रामलला का दर्शन करने की कामना के साथ पहुंचे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया भी अदा किया। इस विमान के यात्रियों को खास तरह का अंगवस्त्र दिया गया। इसे उन्होंने अपने गले में लपेटा हुआ था। उड़ान भरने से पहले यात्रियों ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। विमान में चढ़ते समय कई यात्रियों के पास भगवा झंडे भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed