{"_id":"6aff1c3b84255de98e0efccc","slug":"accused-of-exploiting-hindu-organizations-arrested-in-lucknow-pressuring-for-religious-conversion-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: हिंदू बनकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: हिंदू बनकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव
Thu, 19 Nov 2026 10:12 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:12 PM IST
सार
लखनऊ में कपड़े की दुकान पर काम करने वाली युवती ने मो. अमान पर हिंदू बनकर शादी का झांसा देने, यौन शोषण करने और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : iStock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में युवती ने मड़ियांव निवासी मो. अमान पर हिंदू बन शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में बख्शी का तालाब स्थित महिला थाना द्वितीय में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला थाना द्वितीय की एसओ मेनका सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद अमान पहले सऊदी अरब में काम करता था। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मड़ियांव निवासी युवती से दोस्ती हुई थी। युवती एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। आरोप है कि अमान ने अपना नाम बदलकर बताया और खुद को हिंदू बताया। इसके बाद उसने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद अमान सऊदी अरब से लौट आया और लखनऊ में निजी चालक के तौर पर काम करने लगा। युवती का आरोप है कि इस दौरान अमान ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले युवती ने जब उससे शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
बाद में उसने अपना असली नाम बताया और युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने बुधवार को इस संबंध में महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसओ ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
