फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: Preparations to make Ramnagari a symbol of cultural nationalism, famous singer will perfor

Ayodhya Ram Mandir : रामनगरी को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतीक बनाने की तैयारी, विख्यात गायक देंगे प्रस्तुति

Mon, 08 Jan 2024 12:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Jan 2024 12:19 AM IST
सार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या में 25 पौराणिक स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें पुरुषोत्तम मंच, राम की पैडी, सरयू मंच, भरत मंच, तुलसी मंच और तुलसी उद्यान सहित अन्य स्थान शामिल है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Preparations to make Ramnagari a symbol of cultural nationalism, famous singer will perfor
ए.आर रहमान - फोटो : instagram

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिये रामनगरी को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सबसे बड़ा प्रतीक बनाने की तैयारी है। संस्कृति विभाग ने 14 जनवरी से लेकर आगामी एक महीने तक अयोध्या में आध्यामिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इनके जरिये देश और विदेशों में स्थित भारतीय सभ्यता, संस्कृति, धर्म और आध्यात्म को एक मंच पर लाया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या में 25 पौराणिक स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें पुरुषोत्तम मंच, राम की पैडी, सरयू मंच, भरत मंच, तुलसी मंच और तुलसी उद्यान सहित अन्य स्थान शामिल है। अयोध्या में प्रतिदिन 500 कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं। 25 जनवरी तक देश-विदेश के 35,000 कलाकार अपनी भाषा, शैली और संस्कृति के अनुसार राममय माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन


देश विदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सरयू नदी में सांस्कृतिक कला नौका यात्रा निकाली जाएगी। देश विदेश से आने वाले कलाकारों को ठहराने के लिए अयोध्या में कला ग्राम की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश के आध्यात्मिक स्थलों व मंदिरों में भजन कीर्तन के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मूर्तिकला, चित्रकला का भी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंख वादन का रिकार्ड बनाएंगे
पर्यटन मंत्री ने बताया कि 1111 शंख वादन से रिकार्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए एनसीजेडसीसी और आईजीएनसीए की मदद ली जा रही है।

विख्यात कथावाचक करेंगे रामकथा और रामायण पाठ
जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर रामायण और रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। अवधेशानंद महाराज, बापू चिन्मयानंद, रामभद्राचार्य महाराज, देवकीनंदन, अनुद्धाचार्य महाराज, राजेश्वरानंद महाराज, साध्वी ऋतंभरा, कृष्ण चंद्र शास्त्री और देवी चित्रलेखा भी रामकथा का पाठ करेंगे।

सिक्किम से सिंगापुर तक के कलाकार करेंगे रामलीला मंचन
संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि अयोध्या में कई देशों के कलाकार अपनी अपनी भाषा में रामायण का मंचन कर रहे हैं। नेपाल, कम्बोडिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड और इंडोनेशिया के कलाकार रामायण का मंचन कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, केरल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और लद्दाख के कलाकारों को भी आमंत्रित किया है।


अनूप जलोटा से ए.आर.रहमान तक अवध को बनाएंगे राममय
जयवीर सिंह ने बताया कि देश के प्रमुख भजन गायक और गीत गायक आगामी कई दिनों तक अयोध्या में प्रस्तुतियां देकर अवध को राममय बनाएंगे। अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, हरिहरन, शंकर महादेवन, सोनू निगम, कैलाश खेर, साधो बैंड दिल्ली, बतूल बेगम, नितिन दुबे, ऋचा शर्मा, ए.आर. रहमान, शर्मा बंधु उज्जैन और तृप्ति शाक्य जैसे कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इन भजन गायकों के जरिये भी सबके राम को साकार करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed