फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: people will get free food and stay in Ayodhya.

Ayodhya: श्रद्धालुओं को पंचवटी आश्रय स्थल में मिलेगी सारी सुविधा, रहना-खाना हो बिल्कुल फ्री

Fri, 19 Jan 2024 06:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jan 2024 06:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम द्वारा संचालित पंचवटी आश्रय स्थल समेत तीन टेंट सिटी का मुआयना किया। यहां पर श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: people will get free food and stay in Ayodhya.
पंचवटी आश्रय स्थल में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या धाम में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद देश भर से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने-पीने के लिए योगी सरकार ने अयोध्या में पंचवटी आश्रय स्थल का निर्माण कराया है। यहां एक साथ ढाई हजार लोग रुक सकते हैं। यहां रुकने और खाने पीने के लिए श्रद्धालुओं को एक रुपए भी नहीं खर्च करना होगा। अयोध्या नगर निगम द्वारा संचालित पंचवटी आश्रय स्थल के साथ ही शुक्रवार को सीएम योगी ने अयोध्या धाम में स्थित दो अन्य टेंट सिटी का मुआयना किया और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि इन टेंट सिटी में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


भगवान राम के प्रति श्रद्धा का होगा बोध
सीएम योगी ने सूर्या पैलेस के बगल में और धर्मू का पुरवा स्थित आवास विकास परिषद की टेंट सिटी का मुआयना किया। इसी दौरान वह हनुमान गुफा चौराहे के पास स्थित पंचवटी आश्रय स्थल भी पहुंचे। उन्होंने यहां तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा: सीएम योगी बोले- 22 जनवरी भारत के विश्वास, लोकआस्था व गौरव की पुर्नप्रतिष्ठा का दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिरः प्राण प्रतिष्ठा से पहले कीजिए प्रभु राम के दिव्य दर्शन, अब 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा मंदिर


पंचवटी आश्रय स्थल में श्रद्धालुओं के रुकने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। यहां प्रवेश करते ही सबसे पहले भगवान राम की बड़ी सी खड़ाऊ के दर्शन होते हैं। यह खड़ाऊ त्रेतायुग में श्रीराम की उस खड़ाऊ की स्मृति में बनाई गई है जिसे उनके भाई भरत ने सिंहासन पर रखकर अयोध्या का राजकाज चलाया था। इसके ठीक सामने बाईं तरफ भगवान राम का धनुष कोदंड भी स्थापित किया गया है। यह भगवान राम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। इसके अलावा पूरे परिसर में भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को वॉल पेंटिंग और अन्य माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों की भगवान राम के प्रति श्रद्धा एक अलग ही स्तर पर पहुंच रही है। 

एक साथ ढाई हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था 
दूसरी तरफ पंचवटी आश्रय स्थल स्थित है, जिसकी दीवारों पर भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को उकेरा गया है। टेंट सिटी के रूप में निर्मित इस आश्रय स्थल के अंदर ढाई हजार लोगों के ठहरने और सोने की व्यवस्था की गई है। आश्रय स्थल में बड़ी संख्या में फोल्डिंग बेड्स बिछाए गए हैं। साथ ही प्रत्येक फोल्डिंग बेड के साथ गद्दे, चादर, तकिया, रजाई और कंबल भी उपलब्ध कराया जाएगा। टेंट सिटी के अंदर भी भक्तों की आस्था का ध्यान रखते हुए भगवान राम और हनुमान जी की छवि दिखाई देगी। इसके अतिरिक्त महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है, जबकि शौचालय व अन्य नित्य कर्म के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के खाने पीने की भी उत्तम व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed