फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: Gifts to Ramlala from his in law's home.

Video: रामलला को भेंट करने के लिए सीताजी के मायके से आई सामग्री, जानें- क्या दी गई भेंट

Sat, 06 Jan 2024 04:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला, अयोध्या
अमर उजाला, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 06 Jan 2024 04:21 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा पर रामलला के लिए सीताजी के मायके से खास भेंट भेजी गई है। कार्यक्रम सर्दी में हो रहा है ऐसे में उनके लिए कोट और ब्लेजर भी भेजा गया है।
 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Gifts to Ramlala from his in law's home.
अयोध्या पहुंची सामग्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से उनके लिए कुछ न कुछ भेजा जा रहा है ऐसे में प्रभु श्रीराम की ससुराल से कुछ न आए ऐसा कैसे हो सकता है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए सीताजी के मायके जनकपुर नेपाल से भेंट भेजी गई है। सर्दी में कार्यक्रम होने की वजह से गर्म कपड़े के तौर पर रामलला को कोट और ब्लेजर भी भेजा गया है।

विज्ञापन


सीताजी के मायके से रामलला के लिए कपड़े, चांदी की थाल, सुहाग की निशानी और आभूषण सहित कई अन्य चीजें भेजी की गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है तो राम नगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी होगी गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की अचल मूर्ति
राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की मूर्ति श्यामल होगी। स्थापना के लिए तीन मूर्तिकारों ने अलग-अलग मूर्तियां बनाई हैं। उनमें से एक मूर्ति को स्वीकार कर लिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को बताया कि पैर की अंगुली से लेकर ललाट तक रामलला की मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच होगी। इसके ऊपर मुकुट व आभामंडल होगा। 18 जनवरी को अचल मूर्ति को अपने आसन पर विराजित कर दिया जाएगा। यह अचल मूर्ति डेढ़ टन की और श्यामल पत्थर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed