फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ram Darbar will be established on the first floor of Ram Mandir on May 23.

Ayodhya News: 23 मई को राम मंदिर के प्रथम तल पर होगी राम दरबार की स्थापना, दर्शन के लिए जारी होंगे 50 पास

Fri, 02 May 2025 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 May 2025 02:52 PM IST
सार

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratistha: अयोध्या के राम मंदिर में प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। इसके दर्शन के लिए प्रतिदिन 50 पास जारी किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Ayodhya: Ram Darbar will be established on the first floor of Ram Mandir on May 23.
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Ram Darbar Ayodhya: राम मंदिर भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो गई है।  भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार की प्रतिमा और शेषावतार मंदिर की प्रतिमाएं आनी शेष हैं। 23 मई को राम दरबार की प्रतिमा राम मंदिर में स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन


30 मई से पहले शेषावतार मंदिर में भी लक्ष्मण जी की प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा। तीन जून से राम मंदिर के राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुरू होगी। तीन से पांच जून तक  प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव होगा। राम दरबार में श्रद्धालुओं के दर्शन की तिथि ट्रस्ट तय करेगा। पास के जरिए एक दिन में 750 श्रद्धालु राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे। प्रति घंटे 50 पास जारी किए जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पास जारी होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर केस दर्ज कराने वाले कवि को मिली धमकी, हजरतगंज में दर्ज है मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UPSSSC के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में एक बार शामिल होने वाले तीन साल तक होंगे पात्र


उन्होंने बताया कि शुरुआती तीन महीने में मंदिर का लोड फैक्टर चेक किया जाएगा। रुड़की के वैज्ञानिकों की ओर से मंदिर के मापदंड को देखते हुए प्रति घंटे 50 श्रद्धालुओं को ऊपर जाने की अनुमति दी गई है। राम मंदिर में 10 सेंसर लगाए गए हैं। सेंसर पत्थरों के मूवमेंट की  जानकारी देते हैं।

भूकंप में भी सेंसर पहले ही संकेत करते हैं। सेंसर के जरिये तीन माह में मंदिर पर पड़ने वाले लोड का अध्ययन किया जाएगा। राम मंदिर की बाउंड्री को छोड़कर मंदिर परिसर में सभी निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed