फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Radha Lakshmi will participate in Independence day programme in Delhi.

Ayodhya: लाल किले पर ध्वजारोहण में शिरकत करेंगी अयोध्या की राधा, उच्चतम बैंकिंग लेनदेन का बनाया नया रिकॉर्ड

Thu, 08 Aug 2024 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Aug 2024 12:39 AM IST
सार

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में उत्तर प्रदेश से जिन आठ लखपति दीदी को आमंत्रित किया गया है, उसमें अयोध्या की लखपति दीदी राधा लक्ष्मी भी शामिल हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में राधा को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya: Radha Lakshmi will participate in Independence day programme in Delhi.
भाजपा की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के साथ अयोध्या की राधा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लाल किले पर 15 अगस्त को होने वाले ध्वजारोहण में राम की नगरी की राधा भी शिरकत करेंगी। राधा लक्ष्मी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। राधा ने उत्तर प्रदेश में पिछले तीन वर्ष में उच्चतम बैंकिंग लेनदेन का नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में उत्तर प्रदेश से जिन आठ लखपति दीदी को आमंत्रित किया गया है, उसमें अयोध्या की लखपति दीदी राधा लक्ष्मी भी शामिल हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में राधा को भी आमंत्रित किया गया है। लखपति दीदी राधा के जीवन की कहानी भी दिलचस्प है। उड़ीसा के भुवनेश्वर से यूपी के अयोध्या का उनका सफर सपने की तरह नजर आता है। मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली राधा अयोध्या के प्रेम यानी प्रेम प्रकाश उपाध्याय से दिल लगा बैंठीं। लव मैरिज करने के बाद यहां मिल्कीपुर आ गईं। यहां आने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के जन सेवा केंद्र पर आम लोगों की सेवा करते हुए लगभग तीन साल हो गए हैं। इन तीन वर्ष में हर महीने उच्चतम बैंकिंग लेनदेन दो करोड़ रुपये करके यूपी में अव्वल स्थान हासिल किया। अब प्रधानमंत्री मोदी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में यूपी की जिन आठ लखपति दीदी को आमंत्रित किया गया है, उसमें अयोध्या के मिल्कीपुर की रहने वाली राधा लक्ष्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


लखपति दीदी राधा ने अमर उजाला को बताया कि उनके पति उड़ीसा में नौकरी करते थे। इस दौरान उनसे प्रेम हुआ और वर्ष 2008 में उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। फिर वे अयोध्या के मिल्कीपुर आ गईं। उनकी पढ़ाई उड़िया भाषा में हुई थी। इसे लेकर यहां पर दिक्कतें आ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस व्यथा को समझते हुए पति प्रेम प्रकाश ने हिंदी माध्यम में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोबारा कराया। इसके बाद वे स्वयं सहायता समूह से जुड़ गईं। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा की बीसी सखी के लिए आवेदन किया। चयन होने के बाद मिल्कीपुर में ही जन सेवा केंद्र खोल दिया। शुरुआत में पांच से छह लाख का टर्नओवर होता था। इसमें उनकी मदद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा ने किया। इसके बाद एक महीने में बैंकिंग लेनदेन दो करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद उन्हें कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

जी - 20 लखनऊ और चेन्नई में भी शिरकत कर चुकी हैं राधा लक्ष्मी
जी-20 लखनऊ और जी-20 चेन्नई में भी राधा लक्ष्मी शिरकत कर चुकी हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उन्हें लखनऊ में सम्मानित कर चुके हैं। इन उपलब्धियों का श्रेय राधा अपने पति प्रेम को देती हैं। उन्होंने बताया कि उनके ससुर का भी उनकी  सफलता में हर कदम पर साथ मिला है। मोदी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रित होने के बाद राधा ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके ही कार्यकाल में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक महिला आरक्षण कानून लागू हुआ। मोदी ने देशभर की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का न सिर्फ सपना संजोया बल्कि उसे साकार करवाने के लिए दिन-रात मेहनत भी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज देश की आधी आबादी आर्थिक तरक्की की राह पर आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी के इस प्रयास को भारत की नारी कभी भूल नहीं सकती है। राधा के नजदीकी संबंध भाजपा की दिवंगत वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज से भी हैं। बांसुरी के साथ उन्हें दिल्ली में एक समारोह में सम्मानित भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed