फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: PM Modi will spend two hours in Ramnagari, will stay in Ramlala's court for 15 minutes, know the comp

PM Ayodhya Visit: आज दो घंटे रामनगरी में रहेंगे पीएम मोदी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो, यह है शेड्यूल

Sun, 05 May 2024 01:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 May 2024 01:31 AM IST
सार

PM Modi in Ayodhya: पीएम नरेंद्र मोदी रामलला के दर्शन करने जाएंगे। आज वह रामलला के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद रोड शो होना है। 

विज्ञापन
Ayodhya: PM Modi will spend two hours in Ramnagari, will stay in Ramlala's court for 15 minutes, know the comp
पीएम मोदी करेंगे रामलला के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग से जकड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


पीएम मोदी पांच मई को शाम 5:35 बजे सीतापुर के धौरहरा हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से चलकर 6:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 6:45 बजे सड़क मार्ग से चलकर सात बजे राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। शाम सात से 7:15 बजे तक रामलला के दरबार में रहेंगे। यहां पर दर्शन-पूजन करने के बाद शाम 7:15 बजे से राम जन्मभूमि पथ के पास सुग्रीव किला से रोड शो शुरू करेंगे। यहां से लता मंगेशकर चौक तक की दो किमी की दूरी एक घंटे में तय करेंगे। लता चौक पर रोड शो खत्म करने के बाद शाम 8:20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से रात 8:40 बजे भारतीय वायुसेना के बीबीजे एयरक्राॅफ्ट से ओड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकलकर सुलतानपुर हाईवे से नाका नवीन मंडी चौराहे से होते हुए गोरखपुर हाईवे की ओर बढ़ेगा। हाईवे से महोबरा मार्ग पर चूड़ामणि चौराहा होते हुए टेढ़ी बाजार चौराहा आकर राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से प्रवेश करेंगे। हाईवे से जन्ममूमि गेट तक इस पूरे मार्ग पर बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग की जा रही है। एंटी स्मॉग गन की मदद से रास्ते के ओवरब्रिज और अन्य स्थानों को धूल रहित किया जा रहा है। सड़क और डिवाइडर पानी से धोकर चमकाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपथ पर लगी दोहरी रेलिंग
पीएम मोदी रामजन्मभूमि पथ से निकलकर रामपथ पर लता चौक तक रोड शो करेंगे। यहां रामपथ की दोनों लेन पर स्थायी रेलिंग पहले से लगी हुई है। सुरक्षा को और पुख्ता करने के साथ रोड शो के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थायी रेलिंग के आगे अस्थायी लोहे की रेलिंग भी लगाई जा रही है। इसके अलावा दाहिनी लेन पर जन्मभूमि पथ से लता चौक तक डिवाइडर के पास लोहे की अतिरिक्त रेलिंग लगाई जा रही है। लोगों के लिए पूरे रास्ते में ब्लॉक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छोटे स्टेज भी बन रहे हैं।

पीएम मोदी योगी के साथ करेंगे रोड शो

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को इटावा व सीतापुर में जनसभा और अयोध्या में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री 12:30 बजे इटावा लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र में ग्राम ककराई पक्का ताल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे कट के पास जनसभा करेंगे। इसके बाद पीएम 2:30 बजे सीतापुर लोकसभा के हरगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। शाम 5 बजे पीएम अयोध्या पहुंचेंगे। जहां श्रीराम लला का दर्शन करने के बाद श्री जन्मभूमि पथ सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में हरदोई के मल्लावा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम इटावा के भरथना में पीएम मोदी की जनसभा और अयोध्या के रोड शो में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed