फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya News: Serial killer who tricked police of three districts arrested, villagers handed over to police

Ayodhya News : तीन जिलों की पुलिस को छकाने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Tue, 24 Jan 2023 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Jan 2023 10:00 PM IST
सार

आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को लेकर बाराबंकी के घटना वाले स्थानों पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ayodhya News: Serial killer who tricked police of three districts arrested, villagers handed over to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बुजुर्ग महिलाओं के साथ दुष्कर्म व हत्या जैसी जघन्य वारदात करने वाले सीरियल किलर को सोमवार देर रात मवई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के संडवा गांव का निवासी अमरेंद्र है। उसे अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने उस समय पकड़ा जब वह एक महिला के साथ वारदात करने का प्रयास कर रहा था। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को लेकर बाराबंकी के घटना वाले स्थानों पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

  
बाराबंकी जनपद के कोतवाली रामसनेही घाट में दिसंबर माह में दो बुजुर्ग महिलाओं के साथ दुष्कर्म व हत्या की वारदात ने पुलिस समेत आम लोगों को दहला दिया था। आम लोगों ने इसे सीरियल किलर का नाम दिया था। इसको लेकर बाराबंकी पुलिस को आरोपी का एक वीडियो मिला था। इस वीडियो में वह जंगल की झाड़ियों में पेड़ के पत्तों के पीछे दिख रहा था। आरोपी की तलाश में करीब डेढ़ माह से बाराबंकी, अमेठी व अयोध्या पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई थीं। आरोपी के अयोध्या-बाराबंकी सीमा पर मवई व पटरंगा के जंगलों में होने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन

  
अयोध्या के थाना मवई क्षेत्र के हुनहुना गांव के बाहर सोमवार शाम ग्रामीणों ने एक युवक को एक महिला को बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में घसीट कर ले जाता हुआ देखा। ग्रामीणों को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया और मवई पुलिस के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed