फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya News: Rape of five-year-old girl, accused arrested, girl went to shop to fetch biscuits

Ayodhya News : पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,-बिस्किट लाने दुकान पर गई थी बालिका

Thu, 25 Aug 2022 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Aug 2022 08:10 PM IST
सार

प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya News: Rape of five-year-old girl, accused arrested, girl went to shop to fetch biscuits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में एक गांव में दुकान पर टॉफी और बिस्कुट लेने गई पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुकान संचालक ने दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बालिका के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप है कि 24 अगस्त की देर शाम उनकी पांच वर्षीय पुत्री बिस्किट और टॉफी लेने गांव में आरोपी विनीत की दुकान पर गई थी। वहां पर आरोपी ने उनकी पुत्री को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के चीखने-चिल्लाने पर जब वह लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन


परिजनों द्वारा घटना की सूचना पीआरवी पुलिस और कोतवाली पुलिस को दी गई। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रात में कोतवाली पुलिस पुलिस के अलावा पीआरवी पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी किया। पीड़ित बालिका को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया गया है। जबकि, पीड़ित बालिका का मेडिकल और अन्य कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed