फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: New member of Ram Mandir Trust took over the charge

Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्य ने संभाला कामकाज, महासचिव चंपत राय ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Mon, 15 Sep 2025 06:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Sep 2025 06:39 PM IST
सार

राम मंदिर के नवनियुक्त ट्रस्टी को महासचिव चंपत राय ने नियुक्ति पत्र सौंपा।  नौ सितंबर को अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में उन्हें सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
Ayodhya: New member of Ram Mandir Trust took over the charge
ट्रस्ट के नवनियुक्त सदस्य कृष्ण मोहन (हार पहने हुए) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सदस्य कृष्ण मोहन सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले रामलला का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। ट्रस्ट की ओर से कृष्ण मोहन को राम दरबार परिसर में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। उन्हें यह दायित्व ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रदान किया।

विज्ञापन


बीते नौ सितंबर को अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में उन्हें सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। कृष्ण मोहन हरदोई के निवासी हैं और दिवंगत ट्रस्ट सदस्य कामेश्वर चौपाल के ही समाज से आते हैं। मीडिया से बातचीत में कृष्ण मोहन ने कहा कि वह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और राम दरबार की स्थापना में अपने पूरे परिवार के साथ यजमान के रूप में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम का जनता दर्शन: रायबरेली से पहुंचे मरीजों को तुरंत भर्ती कराने के दिए निर्देश, बच्चों को दुलारा; बांटी चॉकलेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग... एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान


उन्होंने कहा कि ट्रस्ट उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, वह उसका शत-प्रतिशत निर्वहन करेंगे। कृष्ण मोहन ने कहा कि राम मंदिर का संघर्ष काल बहुत लंबा रहा है। इस दौरान कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज जब राम मंदिर भव्य स्वरूप में खड़ा है, तो यह सभी श्रद्धालुओं के लिए गर्व का विषय है। बावन मंदिर में उनका सम्मान हुआ और संतों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed