फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayodhya muslims say they will not leave babri masjid.

मुस्लिमों का ऐलान, नहीं छोड़ेंगे बाबरी मस्जिद की जमीन, कहीं और मंदिर बनाते हैं हिंदू तो ऐतराज नहीं

Sun, 18 Feb 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sun, 18 Feb 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
ayodhya muslims say they will not leave babri masjid.
अयोध्या में हुई बैठक में ये हुए शामिल - फोटो : amar ujala

बाबरी मस्जिद के एक मुद्दई हाजी महबूब के आवास पर शनिवार को मुस्लिमों ने बैठक कर बड़ा फैसला लिया है। बैठक में मुस्लिम समाज ने तय किया है कि बाबरी मस्जिद की जमीन को छोड़ा नहीं जाएगा और न ही कहीं शिफ्ट किया जाएगा। जो लोग मस्जिद को देने व कहीं शिफ्ट करने की बात कर रहे हैं, उन्हें अयोध्या के मुसलमान पूरी तरह से खारिज करते हैं।

विज्ञापन


मुस्लिमों ने यह भी कहा कि अगर हिंदू भाई बाबरी मस्जिद की जगह छोड़कर मंदिर बनाते हैं तो कोई ऐतराज नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम सभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अलावा कोई अन्य रास्ता इस समस्या के समाधान का नहीं मानते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अयोध्या बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाजी महबूब के घर मुस्लिम समाज की बैठक हुई, जिसमें मुस्लिम धर्मगुरु के साथ बाबरी मस्जिद के मुख्य मुद्दई इकबाल अंसारी भी शामिल हुए। बैठक में हाजी महबूब ने कहा कि हिंदू समाज को बाबरी मस्जिद की जगह छोड़कर मंदिर बनाना चाहिए, अब किसी तरह की सुलह की गुंजाइश नहीं है, नहीं तो सभी पक्ष अदालत का फैसला मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इकबाल अंसारी ने कहा कि जहां मस्जिद है, वहीं रहेगी। कोर्ट का फैसला ही अयोध्या और देश का मुसलमान मानेगा, अब सुलह की कोई बात नहीं होगी। बैठक में पहुंचे मुस्लिम धर्मगुरु हाजी एखलाक अहमद ने कहा कि बाबरी मस्जिद मसले में सुलह की बात अब कहीं नहीं होगी। मस्जिद की जमीन न छोड़ी जाएगी, न किसी को दी जाएगी, यह अयोध्या के मुसलमानों का फैसला है। बैठक में महफूज अहमद, मो. इरशाद, मो. दानिश, मो. इस्लाम, एहसान अली, मो. जाहिद, नौशाद आलम सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed