Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Medical College: Case will be registered against the Principal in case of death of contract worker, ac

अयोध्या मेडिकल कॉलेज: संविदाकर्मी की मौत के मामले में प्राचार्य के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, अन्य 11 पर भी कार्र

Wed, 06 Nov 2024 09:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 Nov 2024 09:25 PM IST
सार

Ayodhya Medical College: संविदाकर्मी प्रभुनाथ मिश्र की मौत के मामले में प्राचार्य प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। प्रभुनाथ के पिता जगदीश चंद्र मिश्र ने जांच कराने के लिए पांच सितंबर को कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

विज्ञापन
Ayodhya Medical College: Case will be registered against the Principal in case of death of contract worker, ac
अयोध्या मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के संविदाकर्मी प्रभुनाथ मिश्र की मौत के मामले में प्राचार्य प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अंशुमाली पांडेय ने जगदीश चंद्र मिश्र बनाम कुमारी ऋतु की याचिका पर सुनवाई के बाद बुधवार को यह आदेश दिया। इस मामले में एमबीबीएस के दो विद्यार्थियों समेत 11 अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


प्रभुनाथ के पिता जगदीश चंद्र मिश्र ने जांच कराने के लिए पांच सितंबर को कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उनके अनुसार हैदरगंज क्षेत्र निवासी प्रभुनाथ मिश्र मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। 29 जुलाई, 2024 को मेडिकल कॉलेज की 2020 बैच की छात्राओं ऋतु व निर्मला कुमावत से रजिस्ट्रेशन स्लिप बनाने को लेकर प्रभुनाथ मिश्र का विवाद हो गया।
विज्ञापन


शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रभुनाथ के परिजनों के अनुसार उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप है कि सात अगस्त को प्राचार्य ने प्रभुनाथ को फिर से धमकाया। घर जाकर उन्होंने परिजनों से सारी बात बताई और रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। आठ अगस्त को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed