फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: King Ram was anointed before the installation of Ram Darbar, installation of Ram Darbar will be done

Ayodhya : देश की 21 नदियों के पावन जल से हुआ राजा राम का अभिषेक, दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज 11.25 से

Thu, 05 Jun 2025 07:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Jun 2025 07:16 AM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: गंगा दशहरा पर अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पूरी भव्यता के साथ की जाएगी।

विज्ञापन
Ayodhya: King Ram was anointed before the installation of Ram Darbar, installation of Ram Darbar will be done
प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर में की गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा दशहरा पर अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पूरी भव्यता के साथ की जाएगी। इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न अधिवास हुए और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया। भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ।

विज्ञापन


बुधवार प्रातः साढ़े छह बजे से यज्ञमंडप में दो घंटे तक देवताओं का पूजन किया गया। अन्नाधिवास सुबह नौ बजे से 9:30 बजे तक संपन्न हुआ। यज्ञमंडप में हवन 9:35 से 10:35 बजे तक चला। 10:40 12:40 तक राम दरबार समेत सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया। जिस मंदिर में देव विग्रह की स्थापना होनी है, वहां भी अभिषेक की प्रक्रिया संपन्न हुई। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उत्सव विग्रहों ने परिसर भ्रमण किया। इसके लिए पालकी पर चांदी की चौकियों पर राम दरबार की समस्त उत्सव मूर्ति, परकेाटा के छह मंदिरों की उत्सव मूर्ति को विराजमान कर परिसर भ्रमण कराया गया। मुख्य यजमान डाॅ. अनिल मिश्र समेत अन्य यजमानों ने पालकी को कंधे पर उठाकर श्रीराम जय राम, जय जय राम...के जयघोष के साथ मंदिर परिसर की परिक्रमा की।
विज्ञापन


दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक शय्या निवास कराया गया। साढ़े चार बजे से पांच बजे तक प्रासाद वास्तु पूजन हुआ। बाद में यज्ञशाला में हवन आरती 5:45 से 6:45 तक हुई। मुख्य आचार्य काशी के आचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी, अयोध्या के पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित इंद्रदेव मिश्र के निर्देशन में अन्नाधिवास, घृताधिवास, जलाधिवास,पुष्पा निवास, शर्कराधिवास, शय्या धिवास, सभी क्रम से संपन्न कराए गए। पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि अधिवास की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। भगवान को अब शैय्याधिवास के क्रम में सुला दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें जगाया जाएगा। फिर उनका अभिषेक, पूजन, शृंगार आदि होगा। इसके बाद विग्रहों के नेत्रों से पट्टी हटाई जाएगी। राम दरबार का आवरण हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जून को 11:25 से 11:40 के बीच होगी प्राण प्रतिष्ठा

राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में होगी। गंगा दशहरा के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है। इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू होगा। सुबह देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया जाएगा। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू होगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पांच सौ से अधिक मेहमान शामिल रहेंगे। पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान का समापन होगा। समारोह में संघ, विहिप व भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय साधु-संतों की भी मौजूदगी रहेगी। जातीय मंदिरों के संतों को भी बुलाया गया है। सभी के लिए परिसर में ही लंच पैकेट की व्यवस्था की गई है।

सीताराम के लिए पहुंचे सोने-चांदी के बने आभूषण

प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीता राम समेत चारों भाइयों व हनुमान जी को आभूषण पहनाए जाएंगे। यह आभूषण सूरत के हीरा व्यापारी ग्रीन लैब के मालिक मुकेश पटेल ने दान किया है। विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नेवादिया ने बताया कि एक कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना के प्रयोग से 11 मुकुट बनाए गए हैं। चारों भाइयों के लिए चार बड़े और तीन छोटे धनुष भी बनाए गए हैं। चार तुणीर, तीन गदा और चॅवर भी बनाए गए हैं। इन आभूषणों को निजी प्लेन से सरकार के सहयोग से अयोध्या लाया गया, जिसे बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट को समर्पित किया गया। 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा में भी मुकेश पटेल ने बालकराम को मुकुट भेंट किया था। वहीं हैदराबाद के रामभक्त श्रीनिवासन ने राम दरबार के लिए 14 किलो चांदी से धनुष बाण निर्मित कर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है। इसमें ढाई किलो का सोना भी लगा है।

सुबह नौ बजे से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

राम जन्मभूमि परिसर में राजाराम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी देश-दुनिया के भक्त घर बैठे बन सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर प्रशासन की ओर से समारोह के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। दूरदर्शन की टीम ने परिसर में डेरा जमा दिया है। सुबह नौ बजे से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। अयोध्याधाम में जगह-जगह लगी एलईडी पर भी लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- अयोध्या: राम दरबार सहित कई मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कल, सीएम योगी रहेंगे मौजूद; यहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

संबंधित वीडियो- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed