फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Indecent comments are being made on BJP's defeat in Faizabad seat, BJP leader filed a complaint in th

अयोध्या: फैजाबाद सीट पर भाजपा की हार पर हो रही हैं अभद्र टिप्पणी, नाराज भाजपा नेता ने कोतवाली में दी तहरीर

Fri, 07 Jun 2024 10:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 07 Jun 2024 10:20 PM IST
सार

Ayodhya: फैजाबाद सीट पर भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां चल रही हैं। इससे नाराज होकर भाजपा नेता ने कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Indecent comments are being made on BJP's defeat in Faizabad seat, BJP leader filed a complaint in th
फैजाबाद सीट - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

फैजाबाद संसदीय सीट पर भाजपा की हार को लेकर अयोध्या वासियों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। इसमें गाजियाबाद निवासी दक्ष चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। तहरीर के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी को 4,99,000 वोट मिले हैं। ये सभी मतदाता अयोध्या के निवासी हैं। जिन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया, उनके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन उन्हें गालियां देना न्याय संगत नहीं है। भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया पर चल रहे आपत्तिजनक संदेश के स्क्रीन शॉट को भी पुलिस के समक्ष पेश किया है। 

विज्ञापन




फैजाबाद में तीसरी बार कोई नहीं जीता, पार्टी को सोचना था : बृजभूषण
 कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। हरिधाम गोपाल पीठ जाकर संतों से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता था, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की पराजय पर कहा कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जीती है, अन्य विधानसभा क्षेत्रों में हारी है। लोकसभा 1991 में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आई। इससे पहले जयकरन वर्मा, मित्रसेन यादव, निर्मल खत्री सांसद रहे। यहां लोकसभा सीट पर लगातार जीत का इतिहास दो ही बार रहा। तीसरी बार कोई नहीं जीता। पार्टी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया इसलिए हार मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed