{"_id":"693823718b8aad0d26025316","slug":"ayodhya-historic-moment-in-ayodhya-after-500-years-adhya-s-ram-bhajan-created-a-stir-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आठ साल की नन्हीं आध्या के राम भजन ने मचाई धूम, लोग बोले- ऐसे बच्चे ही हमारी संस्कृति के वाहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आठ साल की नन्हीं आध्या के राम भजन ने मचाई धूम, लोग बोले- ऐसे बच्चे ही हमारी संस्कृति के वाहक
Tue, 09 Dec 2025 06:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:57 PM IST
सार
8 वर्षीय नन्हीं आध्या साहा के भजन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग कर रहे हैं कि आध्या जैसे बच्चे भारतीय संस्कृति की नई पीढ़ी के वाहक हैं, जो अपनी कला से देश और समाज को प्रेरणा दे रहे हैं।
विज्ञापन
आध्या साहा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जब प्रभु श्रीराम अपने भव्य दिव्य जन्मभूमि मंदिर में विराजमान हुए, तो पूरा देश राममय हो उठा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अयोध्या में ध्वज फहराकर एक नए युग की शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर एक नन्ही आवाज ने इस ऐतिहासिक दिन को और भी यादगार बना दिया।
विज्ञापन
चर्चित आईपीएस अधिकारी गणेश साहा की 8 वर्षीय बेटी आध्या साहा ने अपने मधुर व सुरीले भजन से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। आध्या का नया राम भजन तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोगों के दिलों को छू रहा है।
विज्ञापन
आध्या फिलहाल कक्षा 3 की छात्रा हैं, लेकिन संगीत के प्रति उनका झुकाव मात्र 4 वर्ष की उम्र से ही शुरू हो गया था। घर में जब भी भजन या संस्कृत मंत्रों का वातावरण बनता, वह तुरंत उसे सीखने लगतीं। परिजन बताते हैं कि आध्या को शुरू से ही भारतीय संस्कृति और भक्ति संगीत से विशेष लगाव रहा है।
विज्ञापन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और अयोध्या में हुए इस ऐतिहासिक समारोह में आध्या की मीठी आवाज ने पूरे माहौल को भावपूर्ण और आध्यात्मिक बना दिया। उनके भजन के वीडियो पर लोग लगातार प्रशंसा कर रहे हैं और एक स्वर में कह रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में इतना मधुर भजन गाना किसी वरदान से कम नहीं।
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का कहना है कि आध्या जैसे बच्चे भारतीय संस्कृति की नई पीढ़ी के वाहक हैं, जो अपनी कला से देश और समाज को प्रेरणा दे रहे हैं।