{"_id":"68148abc936410f295075039","slug":"ayodhya-hearing-held-in-court-against-folk-singer-neha-singh-rathore-decision-will-come-on-may-6-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ अदालत में हुई सुनवाई, छह मई को आएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ अदालत में हुई सुनवाई, छह मई को आएगा फैसला
Fri, 02 May 2025 02:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 May 2025 02:44 PM IST
सार
अयोध्या की एसीजेएम कोर्ट में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया गया है। छह मई को निर्णय दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर।
- फोटो : फेसबुक।
विस्तार
एसीजेएम एकता सिंह की अदालत में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की ओर से दिए गए बयान को लेकर दाखिल परिवाद में सुनवाई हुई। जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत छह मई को नेहा सिंह राठौर मामले पर फैसला देगी।
विज्ञापन
परिवाद दाखिल करने वाले ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व नेहा सिंह राठौर के अधिवक्ताओं ने दायर परिवाद पर तर्क पेश किए। वादी के अधिवक्ता ने नेहा सिंह राठौर के आतंकी हमले पर दिए गए बयान को देशद्रोह बताया और देश विरोधी बयान देने का आदतन अभ्यस्त बताया। वहीं, नेहा सिंह राठौर की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने देशद्रोह कानून को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से स्थगित किए जाने से परिवाद को दूषित बताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- बसपा ही ओबीसी की हितैषी, बहुजन कल्याण के लिए भाजपा-कांग्रेस पर भरोसा करना घातक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 23 मई को राम मंदिर के प्रथम तल पर होगी राम दरबार की स्थापना, दर्शन के लिए प्रति घंटे जारी होंगे 50 पास
न्यायालय ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद पत्रावली में आदेश पारित करने के लिए छह मई की तारीख नियत कर दी है। अंबेडकरनगर के महरुआ क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देश विरोधी बयान सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन