{"_id":"65098cc26c5df6382d0a874a","slug":"ayodhya-ganpati-will-be-seen-at-the-entrance-of-ram-temple-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राममंदिर के प्रवेश द्वार पर होंगे गणपति के दर्शन, ट्रस्ट ने गणेश चतुर्थी पर जारी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राममंदिर के प्रवेश द्वार पर होंगे गणपति के दर्शन, ट्रस्ट ने गणेश चतुर्थी पर जारी की तस्वीर
Wed, 20 Sep 2023 06:08 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 Sep 2023 06:08 AM IST
सार
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी फोटो में भगवान गणेश अपनी चार भुजाओं में फरसा, दंड, दंत और मोदक अर्थात लड्डू लिए हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रस्ट ने जारी की यह तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीरामजन्मभूमि में प्रवेश करते ही भक्तों को सबसे पहले गणपति व हनुमान जी के दर्शन होंगें। मंदिर के प्रवेश द्वार पर गणेश जी की व हनुमान जी मूर्ति बनाई जाएगी। इनमें से गणपति की मूर्ति मंदिर के प्रवेश द्वार के स्तंभ पर बन चुकी है। जिसकी तस्वीर गणेश चतुर्थी पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपने ट्विटर हैंडल से मंगलवार को राम मंदिर में उकेरी गई भगवान गणेश की मन मोहक फोटो जारी की। ट्रस्ट ने इसके साथ लिखा है, श्रीगणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर निर्माणाधीन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के आंतरिक भाग में उत्कीर्ण श्री गणेश जी को बारंबार नमन। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से समाज के लिए अनंत मंगलकामनाएं। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी फोटो में भगवान गणेश अपनी चार भुजाओं में फरसा, दंड, दंत और मोदक अर्थात लड्डू लिए हुए हैं।
राममंदिर सहित परकोटा में करीब 7 हजार मूर्तियां उकेरी जानी हैं। अकेले राममंदिर के भूतल में ही करीब 3600 मूर्तियां उकेरी जाएंगी। भूतल के हर एक स्तंभ पर देवी-देवताओं की 16 मूर्तियों को आकार दिया जा रहा है। राजस्थान, हैदराबाद व कर्नाटक के करीब 150 कारीगर मूर्तियों को आकार देने में जुटे हैं। सैंड पिंक स्टोन से बने खंभों में बनी यह मूर्तियां भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।