{"_id":"66eaa8b83a6917a1cc0d4ad6","slug":"ayodhya-gang-rape-victim-meets-to-akhilesh-yadav-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव
Wed, 18 Sep 2024 08:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Sep 2024 08:20 PM IST
सार
अयोध्या गैंगरेप की पीड़िता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनसे न्याय की मांग की। पीड़िता की अखिलेश से मुलाकात सपा नेता पवन पांडेय ने करवाई थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश को बताई आपबीती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई युवती ने बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई और भाजपा से जुड़े होने के कारण आरोपियों पर ठोस कार्रवाई न होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने पीड़िता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़िता ने बताया कि उस पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। युवती से 16 से 25 अगस्त तक आठ लोगों पर अलग-अलग तिथियों में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दो सितंबर को कैंट पुलिस ने केस दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर डकैती कांड : खुलासा करने पर व्यापार मंडल ने डीजीपी को किया सम्मानित, बरामद किया था ढाई किलो सोना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एडिशनल एसपी बन छेड़छाड़ के आरोपी के पिता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, बेटे को जेल भेजने की दी धमकी
एक दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़िता से मुलाकात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। बुधवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन और एमएलसी लीलावती कुशवाहा के साथ पीड़िता लखनऊ सपा कार्यालय पहुंची और बंद कमरे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
पीड़िता ने उन्हें बताया कि आरोपी भाजपा से जुड़े हैं। कई आरोपियों के परिजन भाजपा की राजनीति करते हैं। उनके दबाव में आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है और उसे अपेक्षित न्याय नहीं मिल पा रहा है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़िता की हर तरह से मदद का आश्वासन दिया है।