फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vyapar Mandal honoured UP DGP for the expose of Sultanpur robbery case.

सुल्तानपुर डकैती कांड : खुलासा करने पर व्यापार मंडल ने डीजीपी को किया सम्मानित, बरामद किया था ढाई किलो सोना

Wed, 18 Sep 2024 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Sep 2024 02:55 PM IST
सार

सुल्तानपुर के डकैती कांड का खुलासा करने पर व्यापार मंडल ने प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार को सम्मानित किया है। व्यापारी वर्ग डकैती कांड में कानूनी कार्रवाई से संतुष्ट नजर आया।

विज्ञापन
Vyapar Mandal honoured UP DGP for the expose of Sultanpur robbery case.
व्यापार मंडल ने यूपी डीजीपी को सम्मानित किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के ठठेरी बाजार में सराफा की दुकान में हुई करोड़ों की डकैती का खुलासा करने पर व्यापार मंडल ने प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार को सम्मानित किया है। 28 अगस्त को हुई डकैती का मास्टर माइंड विपिन सिंह पुलिस की हिरासत में है जबकि एक अन्य आरोपी मंगेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन


घटना पर पुलिस की कार्रवाई पर व्यापारी वर्ग संतुष्ट नजर आया था और पुलिस की प्रशंसा भी की थी। आज व्यापार मंडल ने प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन


ढाई किलो सोना बरामद कर किया था खुलासा
बता दें कि शहर के ठठेरीबाजार में 28 अगस्त की दोपहर भरत जी सोनी की सराफा दुकान में डकैती पड़ी थी। पुलिस ने 11 सितंबर को लगभग ढाई किलो सोना बरामद करके वारदात का खुलासा कर दिया था। तीन सिंतबर को वारदात में शामिल सचिन, त्रिभुवन और पुष्पेंद्र मुठभेड़ में पकड़े गए थे। पांच सितंबर को मंगेश यादव मिश्रपुर पुरैना के पास एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। 11 को विनय शुक्ला, विवेक सिंह, अरविंद यादव और दुर्गेश सिंह को जेल भेजा गया था। डकैती का मास्टरमाइंड विपिन सिंह 29 अगस्त को ही दूसरे मामले में जमानत उठाकर रायबरेली जेल चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वारदात में 15 बदमाश थे शामिल
डकैती की वारदात में 15 बदमाश शामिल थे जिनमें से अरबाज, फुरकान, अजय यादव उर्फ डीएम, अनुज प्रताप सिंह, अंकित यादव और अरबाज के एक साथी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इन सभी पर भी एक-एक लाख का इनाम घोषित है। सीओ सिटी शिवम मिश्र का कहना है कि गणेश विसर्जन व बारावफात में पुलिस की व्यस्तता है। जल्द ही भागे हुए डकैतों को पकड़ लिया जाएगा। इस पर भी काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed