फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Four highways connected to Ramnagari will be declared green routes, only electric vehicles will be ab

अयोध्या: रामनगरी से जुड़े हाईवे घोषित होंगे ग्रीन रूट, चलेंगे सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन, डीजल गाड़ियां होंगी बैन

Sat, 27 Jul 2024 07:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jul 2024 07:24 PM IST
सार

Ayodhya: अयोध्या से जुड़े चार हाईवे आने वाले समय में ग्रीन रूट घोषित किए जाएंगे। यहां से प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन के लिए सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। 

विज्ञापन
Ayodhya: Four highways connected to Ramnagari will be declared green routes, only electric vehicles will be ab
एक्सप्रेसवे। सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि अयोध्या से जुड़े चार हाईवे आने वाले समय में ग्रीन रूट घोषित किए जाएंगे। यहां से प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन के लिए सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। डीजल वाहनों को धीरे-धीरे हटा दिया जाएगा। 500 करोड़ से 120 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। अनुबंध की नीति के तहत 5000 अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव शनिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम ने पहले से 100 इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी कर चुका है। ग्रीन रूट पर डीजल वाहनों का संचालन बंद करने से पहले उन मार्गों पर जितने यात्री चलते हैं, उनके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रबंध किया जाएगा। अनुबंध के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन के लिए बेहतर रूट और बस स्टेशन दिए जाएंगे। इलेक्ट्राॅनिक टिकट मशीन उपलब्ध कराने के साथ परिवहन निगम के अफसर सुपरविजन करेंगे। इन सुविधाओं के लिए जो परिवहन निगम को जयादा शुल्क देगा, उसे रूट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में 13,000 यात्री व 12,000 स्कूल बसों में हैं खामियां : प्रमुख सचिव
प्रमुख सचिव के अनुसार प्रदेश में 13,000 यात्री और 12,000 स्कूल बसों में अलग-अलग तरह की खामियां हैं। इन सबका ब्योरा वाहन पोर्टल पर दर्ज है। इसका जिलावार विवरण निकालकर मुख्य सचिव मनोज सिंह की ओर से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पहले संवाद किया जाएगा, फिर कार्रवाई होगी। अपेक्षा रहेगी कि अवैध वाहनों को उनके स्वामी वैध की श्रेणी में लाएं, नहीं तो स्क्रैप सेंटर में भेजवाने के लिए तैयार रहें। अवैध वाहनों का संचालन किसी भी सूरत में सड?क पर नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed