फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Five Maulavi arrested while taking 95 children to Saharanpur.

Human Trafficking : 99 बच्चों को ले जा रहे पांच मौलवी गिरफ्तार, बिहार से बस में ले जा रहे थे सहारनपुर

Sat, 27 Apr 2024 03:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Apr 2024 03:26 AM IST
सार

बच्चों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच है। सभी को लखनऊ के मुमताज शरणालय में रखा गया है। पुलिस मौलवियों से पूछताछ कर पूरे रैकेट की जानकारी हासिल करने में जुटी है।

विज्ञापन
Ayodhya: Five Maulavi arrested while taking 95 children to Saharanpur.
पुलिस लाइन में खड़ी बस व मौके पर जांच करते अधिकारीगण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के विभिन्न जिलों से 99 बच्चों को बस से सहारनपुर ले जा रहे पांच मौलवियों को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सक्रियता से मानव तस्करी विरोधी इकाई ने शुक्रवार को पकड़ लिया। बच्चों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच है। सभी को लखनऊ के मुमताज शरणालय में रखा गया है। पुलिस मौलवियों से पूछताछ कर पूरे रैकेट की जानकारी हासिल करने में जुटी है।

विज्ञापन


आयोग की सदस्य डाॅ. शुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली के निदेशक वीरेंद्र सिंह की सूचना पर बिहार के अररिया और पूर्णिया से लाए जा रहे बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी को सूचना मिली थी कि बिहार के अररिया और पूर्णिया से सहारनपुर के देवबंद में कई बच्चों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। उन्होंने सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को दी। इसके बाद यूनिट और अयोध्या पुलिस की टीम ने शहर के बड़ी देवकाली स्थित हाईवे पर एक बस को रोका। बस में 95 बच्चे मिले। उनके साथ पांच मौलवी थे। संयुक्त टीम सभी बच्चों और मौलवी को पूछताछ के लिए सिविल लाइन ले गई, जहां घंटों तक पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अनाथ
सूत्रों के अनुसार, बच्चे नहीं जानते, उन्हें कहां ले जा रहे थे। मौलवी की ओर से दी गई जानकारी भी झूठी निकली। बाल कल्याण समिति के सर्वेश अवस्थी ने बताया, बच्चों के माता पिता का नाम व सहमति पत्र भी मौलवियों के पास नहीं है। कई बच्चे अनाथ भी हैं। मौलवी पुलिस को गुमराह करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed