{"_id":"69a591ebff4e044d4504cc8c","slug":"ayodhya-entry-to-ramlala-temple-closed-from-9-am-to-8-30-pm-due-to-lunar-eclipse-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण : राममंदिर में सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक नहीं हो पाएंगे दर्शन, ऐसा रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्र ग्रहण : राममंदिर में सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक नहीं हो पाएंगे दर्शन, ऐसा रहेगा शेड्यूल
Mon, 02 Mar 2026 07:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:04 PM IST
सार
चंद्रग्रहण के चलते मंगलवार को रामलला मंदिर में सुबह 9 बजे से शाम 8:30 बजे तक प्रवेश बंद रहेगा। श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चंद्र ग्रहण के कारण अयोध्या स्थित राम मंदिर अयोध्या में तीन मार्च को आम श्रद्धालुओं का प्रवेश सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुबह 4:00 बजे होने वाली मंगला आरती तथा 6:30 बजे की श्रृंगार आरती के दर्शन श्रद्धालुओं को सुलभ रहेंगे। इसके बाद ग्रहण काल प्रारंभ होने पर मंदिर परिसर आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी से तपने लगा प्रदेश, पछुआ हवाओं के बावजूद बढ़ी तपिश; जानिए पूर्वानुमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खामनेई की मौत पर सन्नाटे में डूबा लखनऊ, बंद किया गया इमामबाड़ा, चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस; तस्वीरें
ग्रहण समाप्ति के उपरांत रात 8:30 बजे मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। शुद्धिकरण के बाद पुनः पट खोले जाएंगे और रात 9:30 बजे होने वाली शयन आरती में श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।
ट्रस्ट के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ग्रहण के दौरान मंदिर बंद रहने के कारण उस दिन सामान्य, सुगम एवं विशिष्ट दर्शन पास जारी नहीं किए जाएंगे। श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की गई है।