फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Electronic equipment, records and furniture burnt to ashes due to fire in Gramin Bank

Ayodhya: ग्रामीण बैंक में आग लगने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, अभिलेख व फर्नीचर जलकर राख

Mon, 14 Jul 2025 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jul 2025 03:15 PM IST
सार

आग लगने के बाद बैंक के ग्राहक भी पहुंचे और जमा धन के बारे में पूछताछ की जिस पर शाखा प्रबंधक ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि जब सर्वेयरआएंगे तो सही स्थिति पता चलेगी।

विज्ञापन
Ayodhya: Electronic equipment, records and furniture burnt to ashes due to fire in Gramin Bank
बैंक में आग लगने से जले अभिलेख। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खंडासा क्षेत्र में  स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की गद्दौपुर शाखा में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। हालांकि बैंक के कर्मचारियों ने शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है। इससे बैंक का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, अभिलेख व फर्नीचर जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


गद्दौपुर बाजार के लोगों ने बैंक के भीतर से धुआं निकलता हुआ देखा। देखते ही देखते बैंक के अंदर से धुएं का गुबार निकलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय स्वीपर को दी। स्वीपर ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और बैंककर्मियों को दी। स्वीपर ने जब बैंक का मुख्य द्वार खोला तो देखा कि बैंक में सिर्फ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। फर्नीचर और बिजली की वायरिंग धू-धू कर जल रही है। रास्ते में पेड़ गिरे होने के कारण फायर ब्रिगेड का दस्ता भी एक घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण मामला: सनातन धर्म में वापसी पर छांगुर के साथी दे रहे धमकी, पीड़िताएं बोलीं- पुलिस नहीं करती सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ा खुलासा: भारत-नेपाल सीमा बन रही है इस्लामिक लैंड, दक्षिण भारत की संस्थाएं यूपीआई से कर रही हैं धर्मांतरण की फंडिग


बाजारवासियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बैंक के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर, प्रिंटर, कूलर, अभिलेख और फर्नीचर जलकर पूरी तरह राख हो गया। पुलिस चौकी इंचार्ज श्याम सिंह व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और विद्युत व सोलर पैनल की सप्लाई बंद कराकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आग को पूरी तरह से बुझाया गया। सूचना के बाद बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। आग की सूचना के बाद बैंक शाखा के ग्राहक भी मौके पर पहुंचे और बैंक में जमा धन को लेकर बैंक कर्मियों से जानकारी ली। शाखा प्रबंधक अंकित गुप्त ने बताया कि सर्वेयर आएंगे तो बैंक में हुई क्षति का सही अंदाजा लग सकेगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश बलोढ़ ने बताया कि बैंक का लॉकर व नकदी सुरक्षित है। शाखा को पुन: संचालित होने में लगभग पखवाड़े भर का समय लगेगा तब तक के लिए स्थानीय शाखाओं से ग्राहकों के लेनदेन का काम किया जाएगा।  बैंक का डाटा मुख्य ब्रांच से रिकवर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed