{"_id":"67cd46834b3b0546e70756c7","slug":"ayodhya-double-decker-bus-overturned-on-the-highway-due-to-driver-dozing-off-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: ड्राइवर को झपकी आने से हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, एक की मौत, 32 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: ड्राइवर को झपकी आने से हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, एक की मौत, 32 यात्री घायल
Sun, 09 Mar 2025 01:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:18 PM IST
सार
ड्राइवर को झपकी आने से एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर लखनऊ अयोध्या हाइवे पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 32 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में एक यात्री की मौत हो गई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या जिले के थाना रुदौली क्षेत्र के भेलसर ओवरब्रिज के पास अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर डबल डेकर बस नंबर बीआर - 28 P - 5076 गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन
शनिवार की रात 1.30 बजे के करीब ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ओवरब्रिज पर लगे पोल से टकरा कर पलट गई।
इस दौरान बस में सवार यात्री गोरखपुर के शाहपुर निवासी अमित शर्मा (28) की मौत हो गई। बस में बैठे अन्य 32 लोग घायल हो गए। इनको सीएचसी रुदौली में लाकर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घायलों में से 19 लोगों का प्राथमिक उपचार कराकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन