{"_id":"621f807bb86ce022d91d0295","slug":"ayodhya-dm-awas-board-colour-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: केसरिया से हरा कर दिया गया जिलाधिकारी आवास का बोर्ड, जिलाधिकारी ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: केसरिया से हरा कर दिया गया जिलाधिकारी आवास का बोर्ड, जिलाधिकारी ने लगाई फटकार
Wed, 02 Mar 2022 08:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:04 PM IST
सार
अयोध्या के जिलाधिकारी के आवास के बोर्ड का रंग बदले जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में अधिकारियों को फटकार लगाई गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आवास का बदला गया बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के जिलाधिकारी के आवास के बोर्ड का रंग केसरिया से हरा कर दिया गया। इसकी जानकारी के बाद प्रशासन में हलचल मच गई। इसको लेकर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
बता दें कि जिलाधिकारी के मुख्य आवास की मरम्मत हो रही है। इसके चलते डीएम पिछले कई महीनों से लोक निर्माण विभाग के सरकिट हाउस के बगल वाले बंगले में रह रहे हैं। यहां जिलाधिकारी निवास का बोर्ड केसरिया रंग में लगा हुआ था। बुधवार को अचानक बोर्ड का रंग हरा हो गया। चर्चा रही कि केसरिया रंग के बोर्ड को हटाकर हरे रंग का बोर्ड लगा दिया है। इसकी खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। इसके बाद तो प्रशासनिक गलियारे में हलचल मच गई। बोर्ड का रंग बदले जाने के निहितार्थ निकाले जाने लगे। चुनाव के समय बोर्ड बदले जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने इसके बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि उनका आवास पीडब्ल्यूडी विभाग के डाक बंगले में हैं। डाक बंगले के रेनोवेशन के साथ विभाग ने हरे रंग का आवासीय बोर्ड लगवाया है। कहा कि यह परिवर्तन गलत समय में किया गया है। जिसके बारे में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी की कलर नीति के तहत ही बोर्ड का रंग बदला गया है। सभी डाक बंगलों व विभागीय बोर्ड हरे रंग के किए जा रहे हैं। डीएम आवास के डाक बंगले के बोर्ड का रंग भी उसी के तहत बदला गया है।
विज्ञापन