फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Devotees will be able to reach Ram temple from Hanumangarhi by walking just 290 meters, Bajrang Path

अयोध्या: मात्र 290 मीटर चलकर ही हनुमानगढ़ी से राम मंदिर पहुंच सकेंगे भक्त, मंदिर के साथ सीधा जुड़ेगा बजरंग पथ

Sat, 26 Apr 2025 06:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 26 Apr 2025 06:13 PM IST
सार

Ram Temple from Hanuman Garhi: हनुमानगढ़ी से राममंदिर अब जाना और भी सुगम होने जा रहा है। अब भक्त महज 290 मीटर चलकर प्रभु राम के मंदिर में पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
Ayodhya: Devotees will be able to reach Ram temple from Hanumangarhi by walking just 290 meters, Bajrang Path
हनुमान गढ़ी को राम मंदिर से जोड़ेगा भक्तिपथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला के दर्शनार्थी अब सुगमता पूर्वक हनुमंतलला के दरबार तक भी पहुंच सकेंगे। इसके लिए उन्हें लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। राम जन्मभूमि पथ से मात्र 290 मीटर की दूरी तय करते ही श्रद्धालुओं को हनुमंतलला के दर्शन मिल जाएंगे। इसके लिए भक्तिपथ व राम जन्मभूमि पथ के बीच 290 मीटर लंबे बजरंग पथ का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 45 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


रामनगरी की सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी रामभक्तों की आस्था का प्रधान केंद्र है। अयोध्या में बजरंगबली राजा के रूप में पूजे जाते हैं, मान्यता है कि अयोध्या की तीर्थयात्रा हनुमानगढ़ी में दर्शन के बिना अधूरी रहती है। इसलिए अयोध्या आने वाले 90 फीसदी श्रद्धालु हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी जरूर लगाते हैं। इस समय राममंदिर में रोजाना जहां 70 से 80 हजार श्रद्धालु, वहीं हनुमानगढ़ी में करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। पर्व व त्योहारों पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। बजरंग पथ निर्मित होने से श्रद्धालुओं की राह सुगम होगी।
विज्ञापन


बजरंग पथ श्रीराम जन्मभूमि पथ व भक्तिपथ दोनों से जुड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि पथ को पहले से ही सुग्रीव पथ व रामपथ से जोड़ा जा चुका है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एसबी सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ी के निकास द्वार से रामजन्मभूमि पथ तक 290 मीटर के रास्ते को बजरंग पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। रामलला के दर्शन के बाद श्रद्धालु श्रीरामजन्मभूमि पथ से सटे बजरंग पथ से होकर सीधे हनुमानगढ़ी पहुंच सकेंगे। मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है। भक्तिपथ से लेकर हनुमानगढ़ी के निकास द्वार यानी 140 मीटर लंबाई तक का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ayodhya: राम मंदिर के संघर्ष की गाथा को किया प्रदर्शित, इतिहास से रुबरु होंगे श्रद्धालु

भूमि विवाद से लटका सड़क निर्माण काम

एक्सईएन एसबी सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ी के निकास द्वार से रामजन्मभूमि पथ तक 150 मीटर का काम बाकी रह गया है। भूमि विवाद के चलते यहां काम लटका हुआ है। इस रास्ते में हनुमानगढ़ी के कई नागा-साधुओं ने आवासीय व्यवस्था कर रखी है। प्रशासन की टीम भूमि विवाद के निस्तारण में लगी हुई है। भूमि विवाद का निस्तारण होते ही जैसे ही हमें जमीन मिलेगी मात्र एक माह के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। अब केवल 55 फीसदी काम बाकी रह गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed