फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayodhya deepotsav 2021 deepawali Lamps lit from house to house and monastery-temple illuminated people gathered to watch the laser show on ram ki paidi

अयोध्या में राम की दिवाली: घर-घर जले दीप और मठ-मंदिर हुए रोशन, राम की पैड़ी पर लेजर शो देखने उमड़े लोग

Thu, 04 Nov 2021 08:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 08:34 PM IST
सार

गुरुवार को पूरी अयोध्या दीपों की रोशनी से जगमग नजर आई। दिवाली का उत्साह राम नगरी के हर कोने में झलक रहा था। सार्वजनिक स्थलों से लेकर मठ मंदिर तक में दीयों की रोशनी के जरिए लोग अपना उल्लास प्रकट करते नजर आए। रामलला के दरबार में भी दिवाली मनाई गई। 

विज्ञापन
ayodhya deepotsav 2021 deepawali Lamps lit from house to house and monastery-temple illuminated people gathered to watch the laser show on ram ki paidi
राम की पैड़ी पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में दिवाली के अवसर पर गुरुवार को राम नगरी का कोना-कोना आस्था के दिव्य प्रकाश से आलोकित होता नजर आया। भगवान श्री राम के लंका विजय के बाद अयोध्या आने की खुशी में 2017 में योगी सरकार ने जो दीपोत्सव का पर्व शुरू किया था वह अब जन-जन का उत्सव बन गया है। 
विज्ञापन


एक दिन पूर्व ही दीपोत्सव में अयोध्या ने 9 लाख से ज्यादा दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दीपोत्सव का उल्लास दिवाली के पर्व पर भी गुरुवार को छाया रहा। दीपोत्सव के दिन राम की पैड़ी पर नौ लाख दिए जलवाकर जहां सरकार ने दिवाली मनाई तो वहीं गुरुवार को अयोध्या वासियों ने अपने राम की दिवाली मनाने के लिए अपने घर आंगन को दीपों से रोशन कर दिया।
विज्ञापन




गुरुवार को पूरी अयोध्या दीपों की रोशनी से जगमग नजर आई। दिवाली का उत्साह राम नगरी के हर कोने में झलक रहा था। सार्वजनिक स्थलों से लेकर मठ मंदिर तक में दीयों की रोशनी के जरिए लोग अपना उल्लास प्रकट करते नजर आए। रामलला के दरबार में भी दिवाली मनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्थाई राम मंदिर को दीपों से रोशन किया गया। वहीं दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत ही राम की पैड़ी पर गुरुवार को भी लेजर शो का आयोजन किया गया। आधुनिक तकनीक के जरिए हो रहे लेजर शो में राम की पैड़ी परिसर में भगवान श्री राम की गाथा जीवंत होती दिखी। 

दीपोत्सव के दिन जो लोग लेजर शो का आनंद नहीं उठा पाए थे वह गुरुवार को लेजर शो देखने के लिए राम की पैड़ी पर उमड़े। सरयू घाट से लेकर राम की पैड़ी व रामकथा पार्क भव्यता का पर्याय नजर आ रहा था। राम कथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को विभिन्न प्रांतों से आए लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी भक्तो के आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed