राम मंदिर भूमि पूजन से पहले जगमगाई अयोध्य नगरी, वीडियो में देखें भव्य नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। प्रधानमंत्री खुद राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योगपति, केंद्रीय मंत्री के साथ राम मंदिर आंदोलनों से जुड़े नेता वहां मौजूद रहेंगे। इसके लिए अयोध्या को दुल्हन की सजाया जा रहा है।
शनिवार रात समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इसमें साफ दिख रहा है कि अयोध्या भूमि पूजन से पहले दिवाली की तरह जगमगा रही है। सरयू के घाट से लेकर पूरे शहर को सजाया गया है। अयोध्या में चारों तरफ दीए जल रहे हैं।
#WATCH Several parts of Ayodhya illuminated, ahead of foundation stone laying ceremony of Ram Temple.
विज्ञापन विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone of Ram Temple on 5th August. pic.twitter.com/G8eHNSj2NX— ANI UP (@ANINewsUP) August 1, 2020
सीएम योगी खुद अयोध्या में हो रही तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं, कोई कमी न रह जाए उसके ले लिए सीएम रविवार को अयोध्या का दौरे पर जा रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए योगी ने कहा कि रामलला की नगरी अयोध्या भूमि पूजन से पहले ही जगमग हो गई। सरयू घाट से लेकर पूरे शहर को सजा दिया है। चारों तरफ अयोध्या में दिए जल रहे हैं।
साथ ही कहा भगवान श्री राम जब वनवास से अयोध्या लौटे थे तो यहां दिवाली मनाई गई थी। यह शुभ मुहूर्त 500 साल बाद आया है। इसलिए हमको कोई कमी नहीं छोड़नी है।