{"_id":"6821c93f2cd32a2e7a0b297b","slug":"ayodhya-cousin-brother-threw-hot-rice-and-dal-on-sister-her-face-and-hands-got-burnt-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: चचेरे भाई ने बहन पर फेंका गर्म दाल चावल, चेहरा और हाथ झुलसा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: चचेरे भाई ने बहन पर फेंका गर्म दाल चावल, चेहरा और हाथ झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Mon, 12 May 2025 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 May 2025 03:43 PM IST
सार
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चचेरे भाई ने अपनी बहन पर गर्म दाल चावल फेंक दिया जिससे वह झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
घटना में झुलसी युवती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पारिवारिक विवाद के चलते एक चचेरे भाई ने गुस्से में आकर अपनी चचेरी बहन पर गर्म दाल चावल फेंक दिया। इससे बहन का चेहरा और हाथ झुलस गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला थाना पूराकलंदर के भदोखर मजरे कासिमपुर गांव का है।
विज्ञापन
गर्म दाल चावल से झुलसी सानिया ने बताया कि चचेरे भाई के यहां मुंडन संस्कार था। मैं अपने सगे भाई के यहां आई थी और जब मैं अपने चचेरे भाई के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंची तो गुस्से में आए मझले चचेरे भाई ने खाना खाते समय गर्म दाल चावल उसके चेहरे पर फेंक दिया। इससे उसका चेहरा और हाथ झुलस गया। दरअसल दो भाइयों में पारिवारिक विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
इसमें आरोपी चचेरे भाई के छोटे भाई ने अपनी चचेरी बहन सानिया को मुंडन संस्कार में आमंत्रित किया था। इससे मझला भाई नाराज था और जैसे ही चचेरी बहन उसके घर पर आई, उसको गाली देते हुए उसके चेहरे पर गर्म दाल चावल फेंक दिया। आरोपी भाई के खिलाफ थाना पूराकलंदर में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन