फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi in Ayodhya: Reached Hanumangarhi, Will Have Darshan Of Ramlala and Ram Mandir Construction Status

अयोध्या: सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में की पूजा, रामलला के दर्शन के बाद अल्पाहार के साथ संतों से की चर्चा

Sun, 12 Nov 2023 12:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Nov 2023 12:39 PM IST
सार

CM Yogi Ayodhya Visit : सीएम योगी आदित्यनाथ दस बजे विशेष विमान से गोरखपुर चले गए। दिवाली की शाम वह गोरखपुर में प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi in Ayodhya: Reached Hanumangarhi, Will Have Darshan Of Ramlala and Ram Mandir Construction Status
सीएम पहुंचे हनुमान गढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के दिन सीएम योगी आदित्यानाथ अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद योगी आदित्यनाथ राम मंदिर गए। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। मंदिर के इस भ्रमण को तामझाम से दूर रखा गया। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या अब एक नए युग में प्रवेश कर रही है और दीपोत्सव इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 88 राजदूत अयोध्या आने के लिए आए, जो नहीं आ पाए उन्होंने बताया कि उन्होंने अयोध्या आने का मौका खो दिया। उन्होंने कहा कि 80 और 90 के दशक में जिस अयोध्या में कर्फ्यू और अराजकता थी, वह अब इन सबके मुक्त होकर एक नए युग में प्रवेश कर रही है। योगी ने कहा कि 54 देशों के 88 राजदूत दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या आए थे। जो नहीं आ पाए उन्होंने मैसेज  करके बताया कि उन्होंने अयोध्या आने का मौका खो दिया है।

विज्ञापन

CM Yogi in Ayodhya: Reached Hanumangarhi, Will Have Darshan Of Ramlala and Ram Mandir Construction Status
मंदिर निर्माण की तैयारियों की चर्चा करते योगी। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद योगी ने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की चर्चा की।  योगी ने कहा अयोध्या के  दीपोत्सव की साक्षी पूरी दुनिया बनी है। दीपोत्सव का भव्य रूप उसी श्रृंखला का हिस्सा था जो मोदी के विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। दीपावली का पर्व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है। अयोध्या जो रामराज्य की भूमि है और रामराज्य में हर तबके के लिए दलित, वंचित, जनजाति हर समाज के लोगों के लिए सम्मान है। उसके आगे बढ़ने के लिए अवसर है।
 

CM Yogi in Ayodhya: Reached Hanumangarhi, Will Have Darshan Of Ramlala and Ram Mandir Construction Status
सीएम के साथ नाश्ता करते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने सुबह का नाश्ता कार सेवक पुरम में संतों के साथ किया। साथ ही मंदिर निर्माण की तैयारियों पर बातचीत की। दस बजे के बाद सीएम विशेष से गोरखपुर रवाना हो गए। दिवाली का पर्व वह गोरखपुर में ही मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed