{"_id":"61b214cbee395055e61f7e92","slug":"ayodhya-cantt-delhi-express-will-have-lhb-coach-people-traveling-from-delhi-to-ayodhya-will-be-comfortable","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में लगेगा एलएचबी कोच, दिल्ली से अयोध्या आने-जाने वाले लोगों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में लगेगा एलएचबी कोच, दिल्ली से अयोध्या आने-जाने वाले लोगों को होगी सहूलियत
Thu, 09 Dec 2021 08:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:08 PM IST
सार
अयोध्या से रामेश्वरम के लिए श्रद्धा एक्सप्रेस चलायी गयी। फैजाबाद का मालगोदाम सलारपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के साथ अयोध्या कैंट जंक्शन का विकास किया जा रहा है। रामघाट हाल्ट में भी यात्री सुविधाओं का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या से दिल्ली की यात्रा करने वालों की सुविधाओं में बढ़ोतरी हो गयी है। सांसद लल्लू सिंह द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों की बदौलत 14205/14206 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाया जायेगा। सांसद की मांग पर रेलवे मंत्रालय ने 15 दिसंबर को वर्तमान कोच हटाकर एलएचबी लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि एलएचबी कोच लगाए जाने से दिल्ली से अयोध्या आने-जाने वालों को काफी सहूलियत होगी। यात्रा ज्यादा आरामदायक व सुरक्षित हो जायेगी। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के विश्वास के साथ 2014 से ही रामनगरी के विकास की शुरुआत कर दी गयी थी। अयोध्या में बेहतर आवागमन सुविधा के साथ पौराणिक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से विकास के विजन को अपनाया गया। राम वनगमन मार्ग, रामजानकी ज्ञर्ग मार्ग का निर्माण, अयोध्या-जगदीशपुर फोरलेन जिसका निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाराबंकी-अकबरपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण का काम भी प्रगति पर है। 2018 में देश के सर्वोत्तम रेलवे स्टेशन में एक अयोध्या रेलवे स्टेशन का शिलान्यास तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया था। इसका काम काफी तेजी से चल रहा है। अयोध्या से रामेश्वरम के लिए श्रद्धा एक्सप्रेस चलायी गयी। फैजाबाद का मालगोदाम सलारपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के साथ अयोध्या कैंट जंक्शन का विकास किया जा रहा है। रामघाट हाल्ट में भी यात्री सुविधाओं का विकास हो रहा है।
विज्ञापन