{"_id":"66f7c2310d5f0a96b40ef394","slug":"ayodhya-bjp-leader-aparna-yadav-speaks-about-the-comment-of-rahul-gandhi-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अपर्णा यादव बोलीं- भगवान श्रीराम के कार्यक्रम को नाच बताना अपमानजनक, माफी मांगें राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अपर्णा यादव बोलीं- भगवान श्रीराम के कार्यक्रम को नाच बताना अपमानजनक, माफी मांगें राहुल गांधी
Sat, 28 Sep 2024 02:15 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:15 PM IST
सार
भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान अपमानजनक है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने बयान के लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। भगवान श्रीराम से जुड़े कार्यक्रम को नाच बताना अपमानजनक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके परिवार से तीन प्रधानमंत्री हो चुके हैं क्या उनमें से किसी ने भी इस तरह की हरकत की है। अपर्णा यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश की संस्कृति को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: On Lok Sabha LoP & Congress leader Rahul Gandhi's statement, BJP leader Aparna Yadav says, "The person who has made this statement has not even watched the event. Calling Lord Ram's event a 'naach' is a huge mistake by itself. He should apologise… pic.twitter.com/ekOLGQzvNA
— ANI (@ANI) September 28, 2024
विज्ञापन
बता दें कि राहुल गांधी ने कई बार सवाल उठाए हैं कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दलितों और आदिवासियों को नहीं बुलाया गया था। देश की राष्ट्रपति को भी नहीं बुलाया गया था।
अपर्णा यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने खुद इस कार्यक्रम को नहीं देखा और अब वह सवाल उठा रहे हैं। जिन लोगों ने राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में भाग लिया उन मजदूरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फूलों की बारिश की।