फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Before consecration, VHP will take out Shaurya Yatra in the country

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पहले विहिप देश में निकालेगी शौर्य यात्रा, लोगों को बताएगी मंदिर आंदोलन का इतिहास

Mon, 02 Oct 2023 07:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Oct 2023 07:49 AM IST
सार

विहिप की शौर्य यात्रा कई जिलों से होते हुए नौ अक्तूबर को अयोध्या पहुंचेगी। इससे पहले जिले में 7 से 9 अक्तूबर के बीच शौर्य यात्राएं निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
Ayodhya: Before consecration, VHP will take out Shaurya Yatra in the country
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मौजूद विहिप के पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा से पहले विहिप पूरे देश में शौर्य यात्रा निकालेगी। इसकी शुरूआत 30 सितंबर से अयोध्या से हो चुकी है। इन यात्राओं के जरिए गांव-गांव मंदिर आंदोलन का इतिहास लोगों को बताया जाएगा। साथ ही मंदिर निर्माण के प्रगति की भी जानकारी लोगों को दी जाएगी। सभी ने प्राणप्रतिष्ठा समारोह के दौरान आनंदोत्सव मनाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन


विहिप की शौर्य यात्रा कई जिलों से होते हुए नौ अक्तूबर को अयोध्या पहुंचेगी। इससे पहले जिले में 7 से 9 अक्तूबर के बीच शौर्य यात्राएं निकाली जाएंगी। विहिप की युवा शाखा बजरंग दल द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर इन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के विश्राम स्थल पर राम मंदिर को लेकर हुए संघर्ष की गाथा से आम जन को अवगत कराया जाएगा। जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 
विज्ञापन


बजरंग दल संयोजक मनीष पांडेय ने बताया कि कटरा कुटी धाम गोंडा से शनिवार को यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। एक यात्रा में करीब 50 कार्यकर्ताओं की टीम रहेगी। जिले की सभी यात्राएं 9 अक्तूबर को अयोध्या पहुंचने वाली यात्रा से जुड़ जाएगी। 9 अक्तूबर को यह यात्रा अम्बेडकरनगर के रास्ते काशी के लिए चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नेतृत्व के निर्देश पर यात्रा के दौरान लोगों को अवगत कराया जा रहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या आने की बजाय लोग अपने गांव के मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन करें। यहां विशेष पूजन के आयोजन के साथ दीपक जलाकर एक दूसरे से खुशियां साझा करें। प्राण प्रतिष्ठा के बाद संगठनात्मक स्तर पर हर जिले के अयोध्या आने का कार्यक्रम तय किया जाएगा।


विहिप के शरद शर्मा ने बताया कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव हिंदू समाज के लिए सबसे बड़ा उत्सव है। इसकी जानकारी घर-घर में पहुंचाने के लिए शौर्य यात्राओं के जरिए लोगों के बीच जाएंगे। जन जागरण हमेशा से हमारा उद्देश्य रहा है। यात्रा के समापन पर सभाएं भी होंगी जिसमें गो हत्या, धर्म परिवर्तन, लव जिहाद, बांग्लादेशी घुसपैठ आदि विषयों पर मंथन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed