फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ayodhya became the world's largest religious tourist city, breaking its own record of last year.

Ayodhya: रामनगरी अयोध्या ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस वर्ष अब तक 22 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

Sun, 12 Oct 2025 07:46 PM IST
ishwar ashish नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Oct 2025 07:46 PM IST
सार

राम मंदिर के लोकार्पण के बाद अयोध्या में आस्था का ज्वार निरंतर बढ़ रहा है। देश ही नहीं, विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ आवक ने अयोध्या को सबसे बड़ी धाार्मिक पर्यटक नगरी बना दिया है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ayodhya became the world's largest religious tourist city, breaking its own record of last year.
ayodhya - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या ने धार्मिक पर्यटन का नया इतिहास रच दिया है। इस वर्ष अब तक 22 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं, जो पिछले वर्ष के 16 करोड़ श्रद्धालुओं की तुलना में लगभग 6 करोड़ अधिक है। यह वृद्धि न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ है, बल्कि अयोध्या को दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित कर चुकी है।

विज्ञापन


राम मंदिर के लोकार्पण के बाद अयोध्या में आस्था का ज्वार निरंतर बढ़ रहा है। देश ही नहीं, विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी, सरयू घाट और राम मंदिर परिसर में रोजाना उमड़ती भीड़ इस बढ़ती लोकप्रियता की गवाही दे रही है। पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल जनवरी से सितंबर के बीच अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की औसत संख्या प्रतिमाह दो करोड़ से अधिक रही। पिछले नौ माह में 22.41 करोड़ श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बारिश का दौर खत्म होते ही प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, दिवाली के बाद गिरेगा पारा; बर्फबारी से पड़ा ये प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी पीसीएस परीक्षा: आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, उलझाने वाले रहे सवाल; 42 फीसदी परीक्षार्थी हुए शामिल


पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड देखें तक अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में 10 गुना वृद्धि हुई है। 2021 में जहां अयोध्या में मात्र 1.57 करोड़ श्रद्धालु आए थे, वहीं इस साल 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में हर साल वृद्धि होती रही। पर्यटन विभाग के अनुसार होटल एव जलपान गृह से जीएसटी संग्रह की धनराशि में 2024 की तुलना में इस साल 161़ 03 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले नौ माह में 99़ 29 लाख की जीएसटी का संग्रह किया जा चुका है।

उपनिदेशक पर्यटन बृजपाल सिंह ने बताया कि अयोध्या अब वैश्विक धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन चुकी है। हर साल श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूट रहा है। आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियां अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर रही हैं। इस साल 22.41 करोड़ श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं।

महाकुंभ में तीन करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

महाकुंभ के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। कुंभ के दौरान 45 दिनों के भीतर करीब तीन करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आए थे। श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान कर रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान रोजाना करीब पांच लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे थे। कुंभ मेले के दौरान अयोध्या की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त उछाल हुआ। 45 दिनों में करीब तीन हजार करोड़ का कारोबार हुआ।

साल दर साल बढ़ रहे श्रद्धालु
वर्ष  श्रद्धालुओं की संख्या
2021 1,57,43,790
2022 2,21,38,805
2023 5,75,70,896
2024 16,44,19,522
2025 22,41,96,805
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed