फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Annual income of Ram temple is Rs 700 crore, these two major temples of the country are on top in ter

Ram Mandir News: 700 करोड़ हुई राम मंदिर की सलाना आय, देश के ये दो प्रमुख मंदिर कमाई के मामले में हैं शीर्ष पर

Mon, 17 Feb 2025 08:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Feb 2025 08:07 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या का राम मंदिर सलाना कमाई के मामले में देश का तीसरा मंदिर बन गया है। अब देश में सिर्फ दो मंदिर ऐसे हैं जो अयोध्या से आगे हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya: Annual income of Ram temple is Rs 700 crore, these two major temples of the country are on top in ter
राम मंदिर की कमाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Annual Income of Ram Mandir: पर्यटकों व श्रद्धालुओं की पहली पसंद बन रही रामनगरी रोजाना नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। राम मंदिर सालाना आय के मामले में देश का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर बन चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक अयोध्या में 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक पहुंच चुके हैं। मंदिर की सालाना आय 700 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। सालाना आय के मामले में राम मंदिर ने स्वर्ण मंदिर, वैष्णो देवी व शिरडी साईं मंदिर को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


अयोध्या उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है। वर्तमान में अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगभग दो से पांच लाख के बीच है, जिसके लिए सर्वसुलभ दर्शन एवं ठहराव की व्यवस्था करना एक महत्वपूर्ण चुनौती हो गई है। श्रद्धालुओं के बढ़ते हुए प्रवाह के कारण ही आज अयोध्या का राम मंदिर भारत के 10 महत्वपूर्ण मंदिरों में धार्मिक दान अर्जित करने वाली सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु निधि समर्पित करते हैं। इसके अलावा सोना-चांदी भी अर्पित करते हैं। उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड इकोनॉमिक एसोसिएशन के महासचिव प्रो. विनोद श्रीवास्तव बताते हैं कि एक अध्ययन एवं अनुमान के अनुसार वर्ष 2024 -25 में आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर की वार्षिक दान राशि लगभग 1500 से 1650 करोड़ रही । द्वितीय स्थान पर केरल तिरुवंतपुरम का श्री पद्मनाभम स्वामी मंदिर है जिसका वार्षिक कलेक्शन लगभग 750 से 850 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में आया 15 करोड़ का दान

Ayodhya: Annual income of Ram temple is Rs 700 crore, these two major temples of the country are on top in ter
अयोध्या में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

रामनगरी आ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से दान का रिकॉर्ड भी टूट रहा है। महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम मंदिर में रोजाना चार लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। यह सिलसिला मकर संक्रांति से ही चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि ट्रस्ट के 10 दान काउंटर पर रोजाना दस लाख रुपये से ज्यादा का दान चढ़ रहा है। अनुमान के मुताबिक महाकुंभ के एक माह में लगभग 15 करोड़ से ज्यादा का दान जमा हुआ है। इसमें रामलला के सामने रखे छह दानपात्रों में दी गई धनराशि भी शामिल हैं।

देश के प्रमुख मंदिर की सालाना आय (करोड़ में)

Ayodhya: Annual income of Ram temple is Rs 700 crore, these two major temples of the country are on top in ter
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : instagram
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर आंध्रप्रदेश 1500-1650 करोड़
पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल 750-800 करोड़
स्वर्ण मंदिर पंजाब 650 करोड़
वैष्णो देवी मंदिर जम्मू एंड कश्मीर 600 करोड़
शिरडी साईं मंदिर महाराष्ट्र 500 करोड़
जगन्नाथ मंदिर,पुरी उड़ीसा 400 करोड़
अक्षरधाम मंदिर नई दिल्ली 200-250 करोड़
सोमनाथ मंदिर गुजरात 150-200 करोड़

(स्रोत- यूपी और उत्तराखंड इकोनॉमिक एसोसिएशन का अध्ययन)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed