फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: All sub-temples in the temple complex have been opened for general devotees, with the circumambulatio

अयोध्या: आम भक्तों के लिए खोले गए मंदिर परिसर के सभी उप मंदिर, 90 मिनट में पूरी करनी होती है परिक्रमा

Wed, 15 Apr 2026 07:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 15 Apr 2026 07:05 PM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर में बने सभी उप मंदिर आम भक्तों के लिए खोल दीये गए हैं। अभी फिलहाल इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए ऑनलाइन पास बन रहा है। 

 

विज्ञापन
Ayodhya: All sub-temples in the temple complex have been opened for general devotees, with the circumambulatio
राम मंदिर परिसर में सजे उप मंदिर।

विस्तार

 श्रीराम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई नई दर्शन व्यवस्था का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सामान्य पासधारक श्रद्धालु लगभग डेढ़ घंटे में रामलला के दर्शन के साथ परिसर के नौ उपमंदिरों का दर्शन कर पा रहे हैं, जबकि विशिष्ट पासधारक मात्र 30 मिनट में राम मंदिर समेत परकोटा स्थित प्रमुख मंदिरों के दर्शन पूर्ण कर ले रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रस्ट की ओर से लागू की गई इस नई व्यवस्था के तहत दर्शन मार्ग को सुव्यवस्थित किया गया है। दो-दो घंटे के स्लॉट पर राम मंदिर परिसर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा मिल रही है। प्रवेश और निकास के रास्तों को अलग-अलग किया गया है, जिससे भीड़ का दबाव कम है। कतारों को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, दिशा संकेतक बोर्ड, सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती और स्वयंसेवकों की सहायता भी उपलब्ध कराई गई है। सामान्य पासधारकों को निर्धारित संख्या में प्रवेश दिया जा रहा है, वहीं विशिष्ट पासधारकों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए भी विशेष सहयोग व्यवस्था रखी गई है। परिसर में पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


स्थानीय महिला श्रद्धालु शिल्पी गुप्ता ने बताया कि सुबह नौ बजे राम जन्मभूमि दर्शन पथ से प्रवेश किया था। करीब 90 मिनट में राम मंदिर, सप्तमंडपम, शेषावतार समेत कुबेर टीला के दर्शन सुगमता से हो गए। दर्शन सहज, व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। पहली बार पूरे परिसर को देखने का मौका मिला। वास्तव में परिसर मनमोहक है। वहीं बस्ती निवासी अनिल शर्मा ने भी बताया कि डेढ़ घंटे में दर्शन हो जा रहे हैं। परिसर का स्थापत्य आकर्षित करता है, राजमहल जैसी अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधाओं में होगा इजाफा
व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। उद्देश्य यही है कि हर श्रद्धालु को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम वातावरण में प्रभु श्रीराम के दर्शन मिल सकें। आने वाले दिनों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। परिसर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन मिले, यह सुविधा भी आने वाले दिनों में उपलब्ध कराई जाएगी।- डॉ. अनिल मिश्र, सदस्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed