फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: All roads leading to Ram temple closed, decision taken in view of huge crowd

राम मंदिर: रोकी गईं अयोध्या जाने वाली सभी रोडवेज बसें, भारी भीड़ को देखते हुए यूपी रोडवेज के MD ने लिया फैसला

Tue, 23 Jan 2024 07:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Jan 2024 07:01 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों को पांच किलोमीटर पहले बंद कर दिया गया है। इधर बाराबंकी और लखनऊ की तरफ से अयोध्या की तरफ जाने वाली बसें रोक दी गई हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya: All roads leading to Ram temple closed, decision taken in view of huge crowd
अनियंत्रित हुए भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या राम मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या जाने वाली यूपी रोडवेज की सभी बसें रोक दी गई हैं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ऑपरेशन मनोज पुंडीर ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है। भीड़ कम होने पर इसकी समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन


अयोध्या में मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को चार से पांच किलोमीटर पहले ही बंद कर दिया गया है। सिर्फ पैदल यात्रियों को ही लाइन से पैदल जाने की अनुमति मिली है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। सुबह से भारी संख्या में लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए थे। जिससे प्रशासन के सामने अव्यवस्था के हालात पैदा हो गए थे। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ऑपरेशन मनोज पुंडीर ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है। 
विज्ञापन


दो घंटे अयोध्या की सेवाएं नियंत्रित रखने का निर्देश
लखनऊ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि अभी कोई भी यात्री अयोध्या न भेजे जाएं। बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रण करने में समस्या हो रही है। इसके बजाय यहां से लोगों को अन्यत्र भेजने की व्यवस्था की जाएं। कृपया दो घंटे के लिए अयोध्या की सेवाएं स्थगित रखें। अयोध्या से आगे के यात्रियों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। सभी क्षेत्र अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाराबंकी के जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि परिवहन निगम की कोई भी बस अभी अयोध्या नहीं जा सकेगी क्योंकि अयोध्या में बढ़ती हुई भीड़ का नियंत्रण करने में समस्या हो रही है। लखनऊ से गोरखपुर मार्ग पर जाने वाली बसें रामनगर- गोंडा होते हुए संचालित कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed