फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Airport: Schedule of flights decided, after January 15 there will be flights for every direction

अयोध्या एयरपोर्ट: विमानों का शेड्यूल हुआ तय, 15 जनवरी के बाद हर दिशा के लिए उपलब्ध होंगी फ्लाइट

Mon, 01 Jan 2024 07:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Jan 2024 07:58 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक मंदिरों के शहर के लिए देश की हर दिशा से जहाज आने जाने की संभावना है। शहर के ऊपर आसमान पर विमान मंडराने लगेंगे। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ाने अलग-अलग तारीखों से शुरू होंगी।

विज्ञापन
Ayodhya Airport: Schedule of flights decided, after January 15 there will be flights for every direction
अयोध्या एयरपोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या के लिए सभी दिशाओं से उड़ान का शेड्यूल तय हो गया है। छह जनवरी से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान की तारीखें तय हो गई हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण कर दिया। एयरपोर्ट से विमानों का आना-जाना शुरू हो गया। छह जनवरी से एयरपोर्ट विमानों से आबाद हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मंदिरों के शहर के लिए देश की हर दिशा से जहाज आने जाने की संभावना है। शहर के ऊपर आसमान पर विमान मंडराने लगेंगे। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ाने अलग-अलग तारीखों से शुरू होंगी।

विज्ञापन


प्रस्तावित उड़ानों पर एक नजर
एयर इंडिया एक्सप्रेस 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टाप यात्रा शुरू करेगी। एयरलाइंस का विमान दक्षिण में बंगलुरू से अयोध्या के लिए 8.05 बजे उड़ान भर कर 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगी। अयोध्या से यह दोपहर बाद 3.40 बजे उड़ान भरेगी और 6.10 बजे बंगलुरू पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन इसका शेड्यूल है। अयोध्या से 11.05 पर विमान उड़ान भरकर 12.50 पर कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से दोपहर 01.25 पर उड़ान भरकर 3.10 पर अयोध्या पहुंचेगी।
विज्ञापन


इंडिगो 15 जनवरी को मुंबई से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू करेगी। मुंबई से अयोध्या के लिए प्लाइट दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरकर 2.45 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी। अयोध्या से जहाज 3.15 बजे उड़ान भरकर 5.40 बजे मुंबई पहुंचेंगी। प्रतिदिन उड़ान का शेड्यूल बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो का जहाज छह जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच नियमित उड़ान करेगी। 11 जनवरी को अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान का शेड्यूल बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed