फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: A young man who went to meet his friend's wife died under suspicious circumstances, body found hangin

अयोध्या: दोस्त की पत्नी से मिलने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला शव; एकतरफा प्यार की चर्चा

Sat, 10 May 2025 07:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 10 May 2025 07:41 PM IST
सार

Suicide in Ayodhya: अयोध्या में दोस्त की पत्नी से मिलने गए युवक की संदिग्ध हालत में मोत हो गई। मृतक विवाहित था। मृतक के साले ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Ayodhya: A young man who went to meet his friend's wife died under suspicious circumstances, body found hangin
मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोंडा के ढंकइजोत निवासी शिवचंद्र मिश्र का शव इनायत नगर के निमड़ी पूरे पाटन मिश्र गांव में दोस्त सुनील के घर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी शनिवार सुबह सुनील की मां आरती के सोकर उठने पर हुई। उनके शोर मचाने पर बहू माधुरी व बच्चों सहित पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। युवक के परिवारीजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मृतक की ससुराल थाना रौनाही के देवराकोट में है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी, साले और अन्य रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पत्नी सोनी मिश्र व एक पुत्र सत्यम मिश्र (15) हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ले विनोद मिश्र निवासी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनके बहनोई को सुनील और उनके भाई सुशील ने मारडाला और शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन


सूरत में हुई थी मृतक शिवचंद्र की सुनील से दोस्ती
मृतक शिव चंद्र व सुनील 15 वर्ष पहले सूरत में रहकर नौकरी करते थे। वहीं दोनों की दोस्ती हुई। हालांकि सुनील बाद में रोजगार के लिए उज्जैन चला गया। इसके बावजूद शिवचंद्र का सुनील के घर आना-जाना था। शुक्रवार शाम शिवचंद्र दोस्त सुनील के घर आया था। यहां सुनील की मां आरती, पत्नी माधुरी व तीन घर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार वापस जाने के बाद फिर लौट आया दोबारा
सुनील का छोटा भाई सुशील पत्नी के साथ रायबरेली ससुराल गया हुआ था। घर में किसी पुरुष के न होने पर माधुरी के कहने पर पड़ोस के लोग मृतक शिवचंद्र को वापस घर जाने के लिए मिल्कीपुर पेट्रोल पंप के पास छोड़ आए थे। वहां से वह दोबारा आ गया। दोबारा आने पर घर वालों ने खाना खिलाकर बाहर छप्पर के नीचे सोने के लिए बिस्तर लगा दिया, जहां वह सोने के लिए लेटा था और सुबह यह घटना सामने आई। ग्रामीणों की माने तो मृतक एकतरफा इश्क करता था। इसमें नाकाम होने पर आत्महत्या कर ली।


मामले की छानबीन जारी
घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।- श्रीयश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मिल्कीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed