{"_id":"68d6692067a3da1b090ce643","slug":"ayodhya-a-huge-garden-will-be-built-in-the-ram-temple-complex-where-the-sounds-of-bhajans-and-kirtans-will-c-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: राम मंदिर परिसर में बनेगा विशाल गार्डेन, लगातार गूंजती रहेंगी भजन-कीर्तन की ध्वनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: राम मंदिर परिसर में बनेगा विशाल गार्डेन, लगातार गूंजती रहेंगी भजन-कीर्तन की ध्वनियां
Fri, 26 Sep 2025 03:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:51 PM IST
सार
अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक भव्य गार्डेन का निर्माण किया जाएगा। जहां भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंजेंगी। इसे पूरी तरह भक्ति और आस्था का स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
नृपेंद्र मिश्र, अध्यक्ष, राम मंदिर भवन निर्माण समिति
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर परिसर अब और भी भव्य और भक्तिमय रूप लेने जा रहा है। मंदिर प्रांगण में एक विशाल गार्डन का निर्माण किया जाएगा, जहां भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंजेंगी। श्रद्धालु यहां सादगी भरे भजनों के बीच आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इस गार्डन में कोई प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। इसे पूरी तरह भक्ति और आस्था का स्थल बनाया जाएगा। इस बीच राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को लेकर भी चर्चा हुई। यह संग्रहालय पूरी तरह हाईटेक और आधुनिक तकनीक से लैस होगा। संग्रहालय में ऐसी गैलरियां बनाई जाएंगी, जहां रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंग जीवंत नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट की तकनीकी जिम्मेदारी आईआईटी, चेन्नई को दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं को रामकथा का आधुनिक अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, 25 नवंबर को राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। लगभग आठ से 10 हजार विशेष अतिथि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। समारोह के लिए मंदिर परिसर और परकोटे को हाईटेक लीनियर एलईडी लाइटिंग से सजाया जाएगा। लाइटिंग में विशेष एथनोग्राफिक एलिमेंट जोड़े जाएंगे, जिससे राम मंदिर की आभा और भी दिव्य और भव्य दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन