फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: A constable arrested on the basis of fake records, got the job on the certificate of his brother

अयोध्या : फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी कर रहा आरक्षी गिरफ्तार, अपने भाई के प्रमाण पत्र पर हासिल की थी नौकरी

Tue, 29 Jun 2021 08:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Jun 2021 08:23 PM IST
सार

आरक्षी पद की भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक से लेकर लिखित तक सभी परीक्षा उसके भाई ने दी थी। चयन होने के बाद उसने अपने भाई की जगह ज्वॉइनिंग की थी।

विज्ञापन
Ayodhya: A constable arrested on the basis of fake records, got the job on the certificate of his brother
फर्जी तरीके से पुलिस विभाग में नौकरी करने वाला अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या कोतवाली नगर में तैनात एक आरक्षी फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी करता हुआ पाया गया। पुलिस मुख्यालय से चल रही जांच में पता चला कि उसने अपने भाई के प्रमाण पत्र पर नौकरी हासिल की है। आरक्षी पद की भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक से लेकर लिखित तक सभी परीक्षा उसके भाई ने दी थी। चयन होने के बाद उसने अपने भाई की जगह ज्वॉइनिंग की थी। पुलिस विभाग में लोग उसे दयाशंकर के ही नाम से ही जानते थे। इसका खुलासा होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर थाना कैंट में उक्त सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


वर्ष 2019 आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ आगरा का रहने वाला आरक्षी विवेक शर्मा (26) वर्तमान में कोतवाली नगर में तैनात था। उसकी प्रथम तैनाती अयोध्या जनपद में हुई थी। फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी पाने वालों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय से चल रही जांच में पता चला कि उसने अपने सगे भाई दयाशंकर वर्मा के अभिलेखों के आधार पर नौकरी पाई है। सरकारी दस्तावेजों में भी उसका नाम दयाशंकर ही था। जांच में पता चला कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक व लिखित परीक्षा उसके भाई दयाशंकर ने ही दी थी।
विज्ञापन


चयन होने के बाद विवेक ने अपने भाई दयाशंकर के नाम से ज्वॉइनिंग की थी। यही नहीं उसके साथी व अधिकारी भी उसे दयाशंकर के ही नाम से जानते थे। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली नगर में विवेक व उसके भाई दयाशंकर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इसकी विवेचना कैंट थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि थाना कैंट पुलिस ने आरोपी विवेक शर्मा निवासी उधन्नपुरा थाना जैतपुर तहसील बाह जिला आगरा को मंगलवार सुबह कोतवाली नगर की आरक्षी बैरक से गिरफ्तार कर लिया गया। जल्द ही उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि अब उक्त आरक्षी के खिलाफ निलंबन समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed