{"_id":"1204a7520baa861f946fdce8936a58fb","slug":"awas-vikas-stops-distribution-of-flats-through-lottery","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक दी गई वृंदावन योजना की लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक दी गई वृंदावन योजना की लॉटरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Feb 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन योजना में ईडब्लूएस व एलआईजी भूखंडों के लिए बुधवार को होने वाली लॉटरी आवास विकास परिषद ने स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
लॉटरी की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर अवध विहार योजना में स्ववित्त पोषित योजना के तहत बनाए जाने वाले भागीरथी व मंदाकिनी अपार्टमेंट की लॉटरी की तारीख तय कर दी गई है।
इनकी लॉटरी 12 फरवरी को डाली जाएगी। वृंदावन योजना में ईडब्लूएस व एलआईजी भूखंडों व फ्लैटों के लिए लाटरी पांच से सात फरवरी तक होनी थी।
इन भूखंडों के लिए करीब तीन महीने पहले परिषद ने पंजीकरण किया था।
अपर आवास आयुक्त जेबी सिंह ने बताया कि अवध विहार योजना में स्ववित्त पोषित योजना के मंदाकिनी व भागीरथी अपार्टमेंट में पंजीकरण कराने वाले जिन आवेदकों को फ्लैट नहीं आवंटित हुए हैं उनको भी लॉटरी डालकर फ्लैट आवंटित कर दिए जाएंगे। ऐसे आवेदकों की संख्या पांच सौ से अधिक हैं।