फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   awas vikas employees in agitated mood

नहीं मिला बकाया, तो होगा आंदोलन

Mon, 13 Jan 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jan 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
awas vikas employees in agitated mood

छठे वेतनमान के बकाया भुगतान की मांग को लेकर आवास विकास परिषद के

विज्ञापन
कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी की दी है।

इसको लेकर परिषद अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की ओर से आवास आयुक्त को ज्ञापन भी दिया गया है।


परिषद अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के महासचिव राजमणि मिश्रा ने बताया कि परिषद में 14 जनवरी 2010 से छठे वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है।

जबकि परिषद के निदेशक मंडल के जरिये 01 जनवरी 2006 से ही यह लाभ दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके बाद भी अब तब परिषद प्रशासन द्वारा बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया।

वर्ष 2006 से 2010 के बीच का करीब 56.52 करोड़ रुपये कर्मचारियों का बकाया है। इसमें से 20 प्रतिशत राशि कर्मचारियों को नगद दी जानी है और शेष पीएफ खाते में जमा होनी है।

इसके भुगतान में परिषद प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है। वहीं, मेट्रो को परिषद 200 करोड़ रुपये दे रही है और कानपुर परिवहन निगम को भी 2.91 करोड़ दिए जाने की कार्यवाही चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed