फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Awas Vibhag asks report to air pollution.

वायु प्रदूषण रोकने के लिए सभी विकास प्राधिकरणों से रिपोर्ट तलब, सख्त कदम उठाने के निर्देश

Mon, 09 Nov 2020 07:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Nov 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Awas Vibhag asks report to air pollution.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आवास विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनजीटी) में आने वाले गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़-पिलखुवा, बुलंदशहर-खुर्जा, बागपत-बड़ौत-खेकड़ा, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर विकास प्राधिकरणों को वायु प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही उसने सभी विकास प्राधिकरणों से निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण की रिपोर्ट भी मांगी है। विभाग ने यह जानकारी प्रदेश में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की गाइडलाइन के मद्देनजर मांगी है।
विज्ञापन


दरअसल, इस साल दिवाली से पहले ही दिल्ली समेत उप्र, हरियाणा व पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में जानलेवा वायु प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे नियंत्रित करने को लेकर एनजीटी ने गाइडलाइन जारी की है। इसके मद्देनजर आवास विभाग ने वायु प्रदूषण फैलाने वाली परियोजनाओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि अगर किसी भी प्रोजेक्ट में निर्माण कार्यों से वायु प्रदूषण हो रहा है तो उस निर्माण को तत्काल रोक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर आवास विभाग ने सभी विकास प्राधिकरणों को निर्देश जारी किया है। इसमें निर्माण सामग्री को ढंककर रखने और उस पर पानी का छिड़काव करते रहने को कहा है। इसी तरह ढुलाई करने वाले वाहनों की धुलाई कर चलाने, सड़कों के किनारे मलबा न रखने, पेड़ों से गिरने वाली पत्तियों व पार्कों से निकले वाले घास-फूस को जलाने के बजाय कम्पोस्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed